फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aashram Season 4 Teaser: बॉबी देओल ने दिखाई 'आश्रम 4' की झलक, शेयर किया धांसू टीजर, आपने देखा?

Fri, 03 Jun 2022 05:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 03 Jun 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Aashram Season 4 Teaser Bobby Deols Baba Nirala Declares Himself God Dares Police to Arrest Him Watch
आश्रम 3 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' का तीसरा पार्ट आज यानी 3 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गया है, जिस वजह से फैंस काफी खुश है। वहीं, अब बॉबी देओल अपने फैंस के लिए 'आश्रम 4' की झलक भी लेकर आए हैं। अभिनेता ने 'आश्रम' के अगले सीजन का टीजर जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि 'आश्रम 3' के बाद अब इसका नया सीजन भी जल्द ही रिलीज हो जाएगा। इस टीजर में बॉबी देओल के रूप में काशीपुर वाले बाबा निराला लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं है।  

Aashram Season 4 Teaser Bobby Deols Baba Nirala Declares Himself God Dares Police to Arrest Him Watch
आश्रम 3 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉबी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आश्रम 4' का टीजर शेयर किया है, जिसकी शुरुआत बाबा निराला के साथ होती है। 1 मिनट के इस टीजर में लोगों की भीड़ है और बाबा निराला का धांसू अंदाज है। हर कोई बाबा के जयकारे लगा रहा है। इसके बाद वह बोलते हैं, 'भगवान हम हैं, तुम्हारे कानों से ऊपर स्वर्ग बनाया है मैंने, भगवान को कैसे अरेस्ट कर सकते हो।' सीजन 4 में पम्मी पहलवान भी होगी, जिसकी झलक इस टीजर में दिखाई है। पम्मी की आश्रम में वापसी होगी और वह दुल्हन अवतार में दिख रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

Aashram Season 4 Teaser Bobby Deols Baba Nirala Declares Himself God Dares Police to Arrest Him Watch
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
इस टीजर के साथ बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा है, 'बाबा अंतर्यामी है। वह आपके मन की बातें जानते हैं। इसलिए आश्रम 3 के एपिसोड के साथ 'आश्रम 4' की एक झलक साथ लेकर आए हैं सिर्फ एमएक्स प्लेयर पर।' अभिनेता द्वारा शेयर किया ये वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। अब तमाम लोग इस टीजर पर कमेंट कर बॉबी देओल और इस सीरीज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मतलब आप तीन में भी नहीं निपटे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Aashram Season 4 Teaser Bobby Deols Baba Nirala Declares Himself God Dares Police to Arrest Him Watch
आश्रम 3 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'आश्रम 3' की बात करें तो इस बार बाबा निराला की इस दुनिया को फैंस की मिलाजुली प्रतीक्रिया मिल रही हैं। जहां कई फैंस ने ट्विटर पर "जपनाम" का स्वागत किया, वहीं कुछ ने बहुप्रतीक्षित सीजन को देखने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया। बहुत से फैंस को यह बहुत स्लो और बोरिंग भी लगा। वेब सीरीज में बॉबी देओल के अलावा ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी, अदिति पोहनकर और अनुरिता झा मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed