यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हो हुई है। लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि अक्षय की गिनती उन फिल्मी सितारों में होती है जो अपनी एक फिल्म के लिए मोटी फीस लेते हैं। जानकारी के मुताबिक, अक्षय ने अपनी नई फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक चार्ज किया है। तीन दशकों से अधिक के करियर में अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दीं। इन फिल्मों की वजह से वह इंडस्ट्री के सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। पिछले कुछ वर्षों में अक्षय कुमार की संपत्ति में अच्छा इजाफा देखने को मिला है। आज हम इस रिपोर्ट में अभिनेता की कुल संपत्ति के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
Akshay Kumar: बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं अक्षय कुमार, कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों में से एक अक्षय कुमार अपनी तगड़ी फीस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी यही कमाई उन्हें बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार में से एक बनाती है। फोर्ब्स के अनुसार अक्षय कुमार की कुल संपत्ति लगभग 500 करोड़ रुपये (65 मिलियन डॉलर) है।
एक्टर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक जुहू के एक सी फेसिंग डुप्लेक्स में रहते हैं। यह आलीशान घर आज के समय के हिसाब से हर सुविधाओं से लैस है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी जुहू की संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, अभिनेता के पास खार वेस्ट में एक आलीशान अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत लगभग 7.8 करोड़ है। साल 2017 में, अक्षय कुमार ने भी एक बड़ा निवेश किया था। उन्होंने अंधेरी में चार फ्लैट खरीदे थे जिसकी कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये का थी। इसके अलावा अक्षय मुंबई के बाहर भी कई अचल संपत्ति के मालिक हैं।
आलीशान घर के अलावा अक्षय को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार के पास कुल 11 लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। जिसमें मर्सिडीज बेंज, बेंटले, होंडा सीआरवी और पोर्शे ब्रांड की गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा एक्टर का बाइक प्रेम भी किसी से छुपा नहीं है। उनके पास कई महंगी बाइक्स भी हैं। अक्षय को कई बार मुंबई की सड़कों पर बाइक चलाते देखा जा चुका है।