{"_id":"6299e935146d416d9b7781f6","slug":"nora-fatehi-upcoming-song-dirty-little-secret-teaser-sets-the-internet-on-fire-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ के टीजर में अपने हॉट मूव्स से नोरा ने बिखेरा जलवा, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi: ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ के टीजर में अपने हॉट मूव्स से नोरा ने बिखेरा जलवा, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 03 Jun 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही अपने डांस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके इसी अंदाज के चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। हाल में उनके नए गाने 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें उनका लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। कुछ ही देर में उनके इस गाने के टीजर को फैंस का प्यार भी मिलने लगा है।
2 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने की शुरुआत में नोरा रेड कलर के गाउन ने नजर आती हैं, जिसके बाद वह कभी डांस करते हुए दिखाई देती हैं, तो कभी सोफे पर बैठे हुए। वीडियो में नोरा के अलग-अलग लुक भी दिखने को मिल रहे हैं, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। नोरा के मूव्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके गाने का यह टीजर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी होने लगा है।
3 of 4
जैक नाइट, नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' गाने का टीजर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट टीजर, म्यूजिक वीडियो 7 जून को मेरे यूट्यूब चैनल पर आएगा...सेव द डेट।’ इस वीडियो में नोरा के साथ जैक नाइट भी दिखाए देंगे। उन्होंने ही इस गाने को अपनी आवाज दी है।
वहीं, नोरा फतेही की बात करें तो फिलहाल वह आईफा अवॉर्ड्स के लिए अबू धाबी के यस आइलैंड गई हुई हैं। वह अवॉर्ड्स नाइट में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा नोरा का आईफा से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने फैन के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।