{"_id":"69f8d05dfd40fdcadb0d4f38","slug":"ek-din-box-office-collection-day-4-junaid-khan-film-total-earing-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ek Din: 'राजा शिवाजी' के आगे नहीं टिक पा रही 'एक दिन', सोमवार को लाखों में सिमटी आमिर के बेटे की फिल्म की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ek Din: 'राजा शिवाजी' के आगे नहीं टिक पा रही 'एक दिन', सोमवार को लाखों में सिमटी आमिर के बेटे की फिल्म की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 04 May 2026 10:29 PM IST
सार
Ek Din Box Office Collection: आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी फिल्म 'एक दिन' धीमी गति से आगे बढ़ रही है। चौथे दिन सोमवार को इसकी कमाई काफी कम रही।
विज्ञापन
1 of 5
एक दिन कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी थी। आमिर खान ने इसका अच्छा प्रचार किया था। हालांकि रिलीज के बाद इस फिल्म पर प्रचार का असर नहीं दिखा। फिल्म की शुरुआत काफी कमजोर रही। आइए जानते हैं कि फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
फिल्म 'एक दिन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'एक' दिन का कलेक्शन
जुनैद खान और साई पल्लवी की अदाकारी से सजी फिल्म 'एक दिन' के चौथे दिन की कमाई सामने आने लगी है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। चार दिनों में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 5
फिल्म 'एक दिन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
कैसी रही फिल्म की शुरुआत?
फिल्म 'एक दिन' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी शुरुआत की। पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने सिर्फ एक करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा 1.70 करोड़ रुपये रही। मेकर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन करेगी, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'एक दिन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
इन फिल्मों से मिल रही चुनौती
फिल्म 'एक दिन' के अलावा सिनेमाघरों में 'राजा शिवाजी' और 'भूत बंगला' लगी हुई हैं। यह दोनों ही फिल्में 'एक दिन' के लिए बड़ी चुनौती हैं। 'राजा शिवाजी' ने आज खबर लिखे जाने तक 4.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'भूत बंगला' ने खबर लिखे जाने तक 1.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर 'एक दिन' पर पड़ा है। इस फिल्म के लिए 'कारा' और 'माइकल' भी चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एक दिन ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'एक दिन' के निर्देशक सुनील पांडे हैं। इसके निर्माता आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। जुनैद और साई पल्लवी के अलावा इसमें कुणाल कपूर हैं। फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो अपने आपको कमतर समझता है। उसे एक लड़की से एकतरफा प्यार हो जाता है। जहां दर्शक इस फिल्म को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं वहीं क्रिटिक्स से फिल्म को मिलाजुला रिएक्शन मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।