फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhooth Bangla: तीसरे सोमवार को लड़खड़ाई 'भूत बंगला', 'राजा शिवाजी' से रही पीछे; जानें 18वें दिन का कलेक्शन

Mon, 04 May 2026 09:20 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 04 May 2026 09:20 PM IST
सार

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने शुरुआत से ठीकठाक कलेक्शन किया है। अब तीसरे सोमवार को फिल्म का कलेक्शन घटा है।

विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office Collection day 18 total earnings on monday
भूत बंगला कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की अदाकारी वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में सजी थी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों ने दस्तक दी, हालांकि इसके कलेक्शन पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा। वीकएंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं तीसरे सोमवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

Bhooth Bangla Box Office Collection day 18 total earnings on monday
भूत बंगला - फोटो : X
'भूत बंगला' का कलेक्शन
आज खबर लिखे जाने तक 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर 1.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। 18वें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। रविवार को इसने 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बीते शनिवार को इसने 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 143.53 करोड़ रुपये हो चुका है।

Bhooth Bangla Review: न पूरी तरह मजेदार, न पूरी तरह खराब; फिर कहां अटकी अक्षय-प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’?
 
Bhooth Bangla Box Office Collection day 18 total earnings on monday
भूत बंगला - फोटो : X
फिल्म की शुरुआत अच्छी रही थी
'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत की थी। पहले दिन इसकी कमाई 12.25 करोड़ रुपये रही थी। दूसरी और तीसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ। पहले वीकएंड पर फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा था। पहले हफ्ते में इसने 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में इसने बॉक्स ऑफिस पर 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office Collection day 18 total earnings on monday
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भूत बंगला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन किया है। 18 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 225.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'भूत बंगला' का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से इस फिल्म ने अपनी लागत वसूल कर ली है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के अलावा तब्बू, असरानी, राजपाल यादव, परेश रावल और मिथुन हैं।
विज्ञापन
Bhooth Bangla Box Office Collection day 18 total earnings on monday
'भूत बंगला' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
इन फिल्मों से है मुकाबला
बीते शुक्रवार यानी एक मई को सिनेमाघरों में रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' और जुनैद खान की 'एक दिन' रिलीज हुई। 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि, 'राजा शिवाजी' ने अच्छा कलेक्शन किया। आज सोमवार को खबर लिखे जाने तक इसने 2.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह आज यह फिल्म 'भूत बंगला' से आगे निकल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed