{"_id":"5e687c548ebc3ef3fe622fa2","slug":"ek-villain-2-directed-by-mohit-suri-now-tara-sutaria-join-starcast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'एक विलेन 2' की टीम पूरी, मोहित सूरी ने इस अभिनेत्री को दी जगह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'एक विलेन 2' की टीम पूरी, मोहित सूरी ने इस अभिनेत्री को दी जगह
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Tara Sutaria
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ष 2014 में आई निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन' के सीक्वल के लिए चल रही मुख्य कलाकारों की खोज अब खत्म हो चुकी है। मुख्य किरदारों के रूप में जॉन अब्राहिम, दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर को मोहित फिल्म में पहले ही जगह दे चुके हैं। अब आदित्य के साथ महिला मुख्य किरदार के रूप में उन्होंने युवा अभिनेत्री तारा सुतारिया को चुना है।
2 of 4
tara sutaria
- फोटो : instagram
'एक विलेन' फ्रेंचाइजी में तारा के दाखिल होने के साथ ही मोहित सूरी की टीम पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। अब वह इस साल के मध्य तक 'एक विलेन 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। ज्ञात है कि तारा एक पेशेवर गायिका हैं और इस फिल्म में भी तारा एक गायिका का किरदार ही निभाने वाली है।
3 of 4
tara sutaria
- फोटो : insatgram
फिल्म में तारा के चयन पर मोहित सूरी ने कहा, 'एक फिल्मकार के लिए किसी कलाकार को एक गीतकार के रूप में ढालना बहुत मुश्किल रहता है। तारा पहले से ही एक पेशेवर गायिका हैं। इस लिहाज से एक निर्देशक के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। तारा की आवाज आज की पीढ़ी को अपने साथ जोड़ती है। यही वह कलाकार है जिसकी जरूरत मेरी फिल्म में इस किरदार को थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तारा सुतारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबर है कि मोहित सूरी खलनायकों की एक अलग दुनिया बनाने की फिराक में हैं। 'एक विलेन 2' इसी दिशा में उनका एक कदम है। निर्देशक के करीबी एक सूत्र ने बताया, 'हम अब तक सुपर हीरो और पुलिस की दुनिया को फिल्मों में देखते आए हैं, लेकिन अब मोहित सूरी इस फ्रेंचाइजी के साथ इंसानों के व्यवहार के अंधेरे पहलू को पर्दे पर उतारना चाहते हैं। उनकी यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी।' बता दें कि इस फिल्म को भूषण कुमार और एकता कपूर मिलकर निर्मित कर रहे हैं। निर्माताओं की घोषणा के तहत यह फिल्म अगले साल 8 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।