फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक पांड्या के परिवार के साथ खेली होली, तस्वीरें हो रहीं वायरल

Wed, 11 Mar 2020 10:28 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 11 Mar 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya and natasa stankovic holi pictures viral in social media
natasa - फोटो : social media

एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक पिछले दिनों क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग सगाई के चलते चर्चा में आई थीं । नताशा और हार्दिक ने सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने रिश्ते की घोषणा की थी । नताशा की अब हार्दिक के साथ होली की तस्वीरें सामने आई हैं । उन्होंने हार्दिक के परिवार के साथ होली का जश्न मनाया । 

hardik pandya and natasa stankovic holi pictures viral in social media
natasa - फोटो : social media

तस्वीरों में नताशा सफेद रंग का सूट पहने दिख रही हैं । साथ ही उन्होंने लाल रंग की बिंदी भी लगाई है । नताशा ने हार्दिक के परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हम सभी को होली की शुभकामनाएं' । तस्वीर में सभी गुलाल लगाए नजर आ रहे हैं । फैंस नताशा की तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं ।natasa

hardik pandya and natasa stankovic holi pictures viral in social media
natasa - फोटो : social media

होली के जश्न की कुछ तस्वीरें हार्दिक पंड्या ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं । बता दें कि इस साल की शुरुआत में नताशा और हार्दिक ने सगाई कर ली थी। सगाई दुबई में हुई थी । हार्दिक और नाताशा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

View this post on Instagram

Happy holidays from the Pandyas ❤️ Holi hai

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya and natasa stankovic holi pictures viral in social media
natasa - फोटो : social media

सगाई के बाद हार्दिक ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का एलान करते हुए लिखा था- 'मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।' समुद्र के बीचों-बीच हार्दिक ने पहले नताशा को प्रपोज किया। साथ ही उन्हें एक अंगूठी भी पहनाई थी। हार्दिक ने नताशा को अंगूठी पहनाते एक वीडियो भी शेयर किया था।

विज्ञापन
hardik pandya and natasa stankovic holi pictures viral in social media
Natasa Stankovic and Hardik Pandya - फोटो : Instagram

बात नताशा की करें तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन आठ का हिस्सा रह चुकी हैं। नताशा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द बॉडी' के एक गाने में इमरान हाशमी और ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं।
 

शिल्पा शेट्टी की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, गोद में लेकर कैमरे के सामने दिए पोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed