फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, गोद में लेकर कैमरे के सामने दिए पोज

Wed, 11 Mar 2020 09:08 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 11 Mar 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty and raj kundra first time with baby samisha
shilpa shetty - फोटो : social media

44 वर्षीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। ऐसे में फैंस शिल्पा की बेटी की तस्वीर का इंतजार कर रहे थे। पहली बार शिल्पा बेटी समीशा के साथ नजर आई हैं। इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा और बेटा वियान भी साथ में था।

shilpa shetty and raj kundra first time with baby samisha
shilpa shetty - फोटो : social media

शिल्पा शेट्टी को उनके पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। शिल्पा ने बेटी को गोद में ले रखा था। साथ ही राज कुंद्रा और वियान साथ में खड़े फोटोग्राफर्स को पोज दिए। बेटी को गोद में लिए शिल्पा बेहद खुश नजर आईं। 

shilpa shetty and raj kundra first time with baby samisha
shilpa shetty - फोटो : social media

शिल्पा ने इस दौरान पिंक-व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी। साथ ही पिंक कलर के ओवर साइज्ड सनग्लासेस लगा रखे थे जो उन पर खूब जच रहे थे। वहीं राज कुंद्रा और वियान ने मैचिंग ड्रेस पहनी। दोनों ने सफेद टीशर्ट के साथ ब्लू जींस कैरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty and raj kundra first time with baby samisha
shilpa shetty - फोटो : social media

शिल्पा के घर आई इस नन्ही परी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था, जिसकी जानकारी शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर 21 फरवरी को पोस्ट करके दी। पोस्ट में शिल्पा ने लिखा था- 'ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीशा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।' बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। 

विज्ञापन
shilpa shetty and raj kundra first time with baby samisha
shilpa shetty - फोटो : social media

बेटी के जन्म के बाद एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा- 'हम लोग पांच साल से दूसरे बच्चे की कोशिश कर रहे थे। मैंने 'निकम्मा' फिल्म साइन कर ली थी और 'हंगामा 2' के लिए अपनी तारीखें फाइनल कर दी थीं। मुझे खबर मिली कि फरवरी में हम लोग फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं तब पूरे महीने लगाकर अपने काम के शेड्यूल को जल्दी-जल्दी खत्म कर लिया।' 

बॉलीवुड के ये छह स्टार नहीं मनाते होली, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed