बॉलीवुड और हॉलीवुड की तरह रूसी सिनेमा भी हमेशा सुर्खियों में रहता है। रूस की कई फिल्में और शो हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रूसी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी अक्सर सुर्खियां में रहते हैं। इस सिनेमा की अभिनेत्रियों की खूबसुरती की हमेशा चर्चा भी होती हैं। ऐसे में आज हम आपको रूसी सिनेमा की कुछ खास और खूबसूरत अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं।
ये हैं रूस की पांच मशहूर अभिनेत्रियां, एक्टिंग छोड़िए खूबसूरती देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकातेरिना क्लिमोवा (Ekaterina Klimova)
यह रूसी सिनेमा में लंबे समय से सक्रिय हैं। एकातेरिना क्लिमोवा रूस के कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। उन्होंने अपने अभिनय से कई पुरस्कार भी हासिल किए हैं।
ओल्गा क्रैस्को (Olga Krasko)
यह रूसी फिल्मों और टीवी शो के अलावा थियेटर का भी हिस्सा रही हैं। ओल्गा क्रैस्को ने पापा, टाइम टू का कलैक्ट स्टॉन और इन द स्टाइल ऑफ बज सहित कई फिल्मों में काम किया है। ओल्गा क्रैस्को रूसी सिनेमा में साल 2001 से सक्रिय हैं।
ओल्गा बुदिना (Olga Budina)
यह रूस की मशहूर फिल्म और थिएटर अभिनेत्री हैं। ओल्गा बुदिना ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और रूसी फिल्मी पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। ओल्गा बुदिना चैक, डाउन हाउस और मॉस्को सागा सहित कई फिल्में अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं।
नताशा स्टीफनेंको (Natasha Stefanenko)
यह भी रूसी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने सबसे ज्यादा रूस के टीवी सीरियल्स में काम किया है। नताशा स्टीफनेंको कई फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। इन्होंने डू यू माइड इफ आई किस मॉम्मी और स्टिल फ्रेंड सहित कई फिल्मों में काम किया है।