चीनी एप टिक टॉक भले की भारत में बैन हो गया हो लेकिन इसकी लोकप्रियता दूसरे देशों में अब भी बरकरार है। दूसरे देशों में टिक टॉक का इस्तेमाल करने वाले अब भी कई लोग हैं जो स्टार बन गए हैं। इस बीच अमेरिका की 16 साल की टिक टॉक स्टार चार्ली डीएमेलियो इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह टिक टॉक पर खास रिकॉर्ड बनाने की वजह से चर्चा में हैं।
TikTok: 16 साल की इस लड़की ने टिक टॉक पर बनाया रिकॉर्ड, फॉलोअर्स की संख्या से दी बड़ी-बड़ी हस्तियों को मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल चार्ली डीएमेलियो के टिक टॉक पर 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इस चीनी एप पर इतने फॉलोअर्स हासिल करने वाली चार्ली डीएमेलियो पहली टिक टॉक स्टार बन गई हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि चार्ली डीएमेलियो ने महज डेढ साल में अपने इतने फॉलोअर्स हासिल किए हैं। उन्होंने डेढ साल पहले टिक टॉक पर अपना अकाउंट बनाया था।
चार्ली डीएमेलियो टिक टॉक पर अपने डांसिंग मूव्स और लिप सिंक वीडियो साझा करते की वजह से मशहूर हैं। वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, चार्ली डीएमेलियो के फॉलोअर्स के यह आंकड़े विल स्मिथ की पॉपुलैरिटी से दो गुना, द रॉक से तीन गुना, सेलेना गोमेज से चार गुना, काइली जैनर और एरियाना ग्रांडे से पांच गुना ज्यादा है। अपनी इस कामयाबी पर चार्ली डीएमेलियो ने खुशी भी जाहिर की है।
चार्ली डीएमेलियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर टिक टॉक के अपने फॉलोअर्स की संख्या साझा की है। साथ ही अपनी खुशी व्यक्त की है। चार्ली डीएमेलियो ने अपने ट्वीट में लिखा, '10 करोड़ लोग मुझे सपोर्ट कर रहे हैं!! सच में विश्वास नहीं कर सकती है कि यह सच में है।' सोशल मीडिया पर चार्ली डीएमेलियो का यह ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है।
100 MILLION PEOPLE SUPPORTING ME!! I TRULY CANNOT BELIEVE THAT THIS IS REAL
आपको बता दें कि चार्ली डीएमेलियो ने बीते साल मई में टिक टॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया। वहीं अमेरिका में यह एप साल 2018 में आया। चार्ली डीएमेलियो के अलावा दो अन्य टिकटॉक स्टार हैं। इनमें से एक के फॉलोअर्स की संख्या पांच करोड़ के आस-पास है, वहीं दूसरे टिकटॉक स्टार की फॉलोअर्स की संख्या सात करोड़ के करीब है।
पढ़ें: भारत में इस तारीख को रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट', डिंपल कपाड़िया ने की घोषणा