फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

King Von Death: अमेरिका में चुनावी माहौल के बीच रैपर किंग वॉन की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

Sat, 07 Nov 2020 01:30 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 07 Nov 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Rapper King Von Death News outside night club in Atlanta
रैपर किंग वॉन - फोटो : instagram/kingvonfrmdao

अमेरिका के लोकप्रिय रैपर किंग वॉन (King Von) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को अटलांटा में एक नाइट क्लब के बाहर यह वारदात हुई। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दो गुटों में झड़प हुई जिसके बाद किंग वॉन को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।

Rapper King Von Death News outside night club in Atlanta
रैपर किंग वॉन - फोटो : instagram/kingvonfrmdao

अमेरिका में इन दिनों चुनावी माहौल है। इस बीच रैपर की मौत से लोगों में गुस्सा है। दरअसल रैपर की मौत के बाद यह भी दावा किया जा रहा है कि पुलिस की गोली लगने के बाद किंग वॉन की मौत हुई है। हालांकि अटलांटा पुलिस ने इससे इनकार किया है। अटलांटा पुलिस विभाग का कहना है कि वह इस बात पर यकीन नहीं करते कि पुलिस की गोली लगने से किंग वॉन की मौत हुई है।

Rapper King Von Death News outside night club in Atlanta
रैपर किंग वॉन - फोटो : instagram/kingvonfrmdao

स्थानीय मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि घटना के वक्त कुछ ऑफ ड्यूटी पुलिसवाले भी वहां पर थे। वहीं प्रशासन ने कहा कि माना जा रहा है कि नाइट क्लब के बाहर दो गुटों में झड़प हुई। इसी गोलाबारी में किंग वॉन को गोली लगी। इस दौरान पुलिस ने उन लड़कों को रोकने के लिए गोली चलाई थी। यह पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में पुलिसवाले नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rapper King Von Death News outside night club in Atlanta
रैपर किंग वॉन - फोटो : instagram/kingvonfrmdao

पुलिस ने बताया कि मोनाको हुक्का लाउंज के बाहर करीब 3.20 बजे लड़कों के दो गुटों के बीच बहस होने लगी। वहां पर दो ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी मौजूद थे जो कि अतिरिक्त काम कर रहे थे। पुलिसकर्मी लाउंज के बाहर थे। पहले दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई बाद में यह मामला बढ़ता चला गया।

विज्ञापन
Rapper King Von Death News outside night club in Atlanta
रैपर किंग वॉन - फोटो : instagram/kingvonfrmdao

गोली चलने की आवाज सुनकर ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने उन लड़कों को रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानें तो पुलिसकर्मियों को गोली चलानी पड़ी। इसी गोलीबारी में रैपर किंग वॉन समेत तीन लोगों को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां तीनों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि किसकी गोली लगने से किंग वॉन की मौत हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed