{"_id":"60bd8b30c2a6b1602637997c","slug":"ekta-kapoor-birthday-special-here-is-inside-pics-of-tv-queen-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: इस महल जैसे घर में रहती हैं टेलीविजन क्वीन एकता कपूर, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: इस महल जैसे घर में रहती हैं टेलीविजन क्वीन एकता कपूर, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 07 Jun 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
एकता कपूर का जन्मदिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर (Ekta Kapoor) आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं। एकता मशहूर अभिनेता जितेन्द्र की बेटी हैं। एकता ने अपने करियर में सफलता की उन बुलंदियों को छुआ है जहां पर पहुंचने का सपना हर किसी का होता है। एकता ने 'मानो या ना मानो' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद हम पांच, कोशिश - एक आशा और कसम कई सीरियल आए। इन सीरियल ने एकता को टेलीविजन की दुनिया में पहचान दिला दी थी। पिछले 20 सालों से वो टीवी की दुनिया पर राज कर रही हैं। उन्होंने कई नए लोगों को इंडस्ट्री में मौका दिया।
आलीशान घर में रहती हैं टेलीविजन क्वीन
एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। एकता के बालाजी प्रोडक्शन ने ‘डर्टी पिक्चर’, ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’, ‘रागिनी एमएमएस’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘लव सेक्स और धोखा’, ‘लुटेरा’ और ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं। एकता के जन्मदिन पर उनके बंगले के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 7
Ekta Kapoor house
- फोटो : Instagram
यह तस्वीर एकता कपूर के बंगले कृष्णा की है। इसका नाम प्रेम मिलन भी है। तस्वीर में आप देख सकते हैं जब ये बंगला बाहर से इतना आलीशान है तो अंदर से इसकी रौनक कितनी शानदार होगी।
3 of 7
Ekta Kapoor house inside pictures
- फोटो : Instagram
यह तस्वीर एकता कपूर के घर के अंदर की है। जिसमें डाइनिंग टेबल नजर आ रहा है। एकता अपने पिता जितेंद्र, मां शोभा कपूर, भाई तुषार कपूर, भतीजे लक्ष्य और अपने बेटे रवि कपूर के साथ इसी घर में रहती हैं। एकता के घर का इंटीरियर बेहद शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Ekta Kapoor house inside pictures
- फोटो : Instagram
इस तस्वीर में एकता का भतीजा लक्ष्य बेड पर बैठा हुआ है और पीछे एकता कपूर की तस्वीर लगी है। शायद ये एकता का बेडरूम है। एकता ने अपने घर की सजावट के लिए सफेद रंग का खूब इस्तेमाल किया है। चाहे वो दीवार का रंग हो या फिर सोफे का।
विज्ञापन
5 of 7
Ekta Kapoor house inside pictures
- फोटो : file photo
इस आलीशान बंगले में गणेशजी का मंदिर भी है। एकता कपूर के घर पर हर साल गणेश उत्सव मनाया जाता है। यह तस्वीर उसी उत्सव की है। एकता बहुत धार्मिक हैं वे हर शनिवार शनि मंदिर जाती हैं और दान पुण्य का काम करती हैं। एकता ने 2003 में अंगूठियां पहनना शुरू किया था। बता दें, एकता कपूर न्यूमेरोलॉजी को फॉलो करती हैं। इसी के कारण वो रिंग्स और ब्रेसलेट पहनती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।