फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release This Week: सुनील ग्रोवर करेंगे केस सॉल्व और 'लोकी' में दिखेगा एक्शन, पूरे हफ्ते ये है आपके लिए खास

Mon, 07 Jun 2021 04:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Jun 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
This Week OTT Release Movie In India Netflix Amazon Prime Zee5 Hotstar
This Week On OTT - फोटो : Instagram

मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स काफी कारगर साबित हो रहे हैं। किसी भी तरह का कंटेट आप देखना चाहते हैं तो आपके लिए सीधा रास्ता है ओटीटी। पहले जहां देश में अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे विदेशी प्लेटफॉर्म्स का ही दबदबा था, वहीं, अब ओरिजनल कंटेंट के मामले में भारतीय प्लेटफॉर्म्स उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आज एक दो नहीं बल्कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं। तो हर हफ्ते इन पर अलग-अलग तरह की फिल्में और सीरीज भी रिलीज होती रहती हैं।



फैमिली मैन 2 हो चुकी है रिलीज
जून के महीने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और वो आ चुका है। जून का इंतजार इसलिए था क्योंकि 4 जून को वेब सीरीज 'फैमिली मैन 2' रिलीज होनी थी। मनोज बाजपेयी के दमदार अभिनय और सीरीज की कहानी ने दर्शकों का दिल एक बार फिर से जीत लिया है और अब लोगों को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है। खैर ये तो हुई बीते हुए हफ्ते की बात, इस हफ्ते हमारे ओटीटी के पिटारे में क्या है। ये हम आपको बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कौन सी फिल्म या सीरीज कहां पर और कब रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज...

This Week OTT Release Movie In India Netflix Amazon Prime Zee5 Hotstar
लोकी - फोटो : Instagram

लोकी- 9 जून

ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर फिल्म 'लोकी' 9 जून को रिलीज होने वाली है। निर्देशक केट हैरेन के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है और अब ये खत्म होने वाला है। फिल्म में टॉम हिडल्सटन, ओवन विल्सन जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं।

This Week OTT Release Movie In India Netflix Amazon Prime Zee5 Hotstar
सनफ्लॉवर - फोटो : Instagram

सनफ्लॉवर- 11 जून

विकास बहल और राहुल सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी सीरीज सनफ्लॉवर 11 जून को जी5 पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में सुनील ग्रोवर, रणवीर शौरी, सोनल झा, आशीष विद्यार्थी लीड रोल में होंगे। सीरीज मर्डर मिस्ट्री से जुड़ी कहानी पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This Week OTT Release Movie In India Netflix Amazon Prime Zee5 Hotstar
स्केटर गर्ल - फोटो : Instagram

स्केटर गर्ल- 11 जून

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'स्केटर गर्ल' 11 जून को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हो चुकी है लेकिन ओटीटी पर इसे अब रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की कहानी गांव की एक ऐसी लड़की है जो स्केटिंग करना सिखती है। लेकिन उसके घर वाले इसे लड़कों का खेल समझते है। फिल्म में लीड रोल में रचेल संचिता, अमृत मघेरा हैं और इसका निर्देशन मंजरी मकीजानी ने किया है।

विज्ञापन
This Week OTT Release Movie In India Netflix Amazon Prime Zee5 Hotstar
रंग दे - फोटो : Instagram

रंग दे- 12 जून

अगर आप सस्पेंस, ड्रामा कंटेंट देखना पसंद नहीं करते हैं तो इस हफ्ते एक रोमांटिक तेलुगू फिल्म भी रिलीज होने वाली है और फिल्म का नाम है 'रंग दे।' फिल्म में लीड रोल में साउथ एक्टर नितिन और एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश होंगे। ये फिल्म जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed