{"_id":"5e57a0d88ebc3ef38f60eb45","slug":"ekta-kapoor-launching-a-new-serial-pavitra-bhagya-after-kumkum-bhagya-and-kundali-bhagya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' के बाद एकता लाईं 'पवित्र भाग्य', जुगनू मचाएगी जिंदगियों में खलबली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' के बाद एकता लाईं 'पवित्र भाग्य', जुगनू मचाएगी जिंदगियों में खलबली
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 27 Feb 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पवित्र भाग्य
- फोटो : अमर उजाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' जैसे टीवी शोज के बाद अब एकता कपूर अपने नए टीवी सीरियल के साथ जल्द दस्तक देने वाली है। एकता के इस शो का नाम 'पवित्र भाग्य' होगा। यह एक रोमांटिक ड्रामा टेलीविजन श्रृंखला है जिसमें अनारी वजानी, कुणाल जयसिंह और वैष्णवी प्रजापति मुख्य किरदार में शामिल हैं।
2 of 4
शो के किरदारों के बारे में बात करें तो कुणाल जयसिंह ने 28 वर्षीय रेयांश का किरदार निभाया है। उसे जिंदगी में अपनी आजादी से बहुत प्यार है। वह अमीर घर का लड़का होता है जो रिलेशनशिप में आने से बचता है। वहीं प्रणति का किरदार निभा रही अनारी वजानी एक नेक लड़की है जो हमेशा अपने टूटे हुए दिल की रक्षा करती रहती है वहीं बाल कलाकार वैष्णवी प्रजापति जुगनू के रोल में हैं।
3 of 4
जिसके माता पिता होते हुए भी नहीं है और सामने आ रही परिस्थितियों के अनुसार उसने खुद को सुरक्षित रखना सीख लिया है। पवित्र भाग्य इन्हीं तीनों किरदारों की केमिस्ट्री के इर्द गिर्द घूमता है। शो का कहानी की बात करें तो प्रणति, रेयांश से प्यार करने लगती है। हालांकि दोनों का रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंच पाता है। दोनों अलग-थलग भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस रिश्ते से प्रणति का एक बच्चा भी होता है। बिना शादी के वह मां बन जाती है। हालांकि किसी कारणवश वह अपने बच्चे से अलग हो जाती है और आठ सालों तक वह उसके अस्तित्व से अनभिज्ञ होती है। अचानक उसका सामना असलियत से होता है। दोनों की जिंदगी में आठ साल की जुगनू की एंट्री होती है। अब क्या जुगनू को अपना परिवार मिल पाता है या नहीं? पूरा शो इसी सवाल पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।