{"_id":"5e5799a28ebc3ef38526a3bd","slug":"bigg-boss-13-rashami-desai-talk-about-arhaan-khan-and-asim-riaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस खत्म होने के 20 दिन बाद रश्मि ने अरहान के बारे में बोली ऐसी बात, फैंस हो सकते हैं हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस खत्म होने के 20 दिन बाद रश्मि ने अरहान के बारे में बोली ऐसी बात, फैंस हो सकते हैं हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई इन दिनों अपने दोस्तों के साथ एंजॉय कर रही हैं । 4 महीने बिग बॉस के घर में बंद रहने के बाद अब रश्मि रिलैक्स करने के मूड में हैं । उन्हें अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जाता है । घर से बाहर आने के बाद रश्मि ने अरहान के बारे में कोई बात नहीं की है । बिग बॉस में उन्हें अरहान के बारे में जो कुछ भी पता चला था, उसके बाद उन्होंने उनसे ब्रेकअप कर लिया था ।
2 of 5
Rashami Desai and Arhaan Khan
- फोटो : twitter
रश्मि, अरहान की शादी और बच्चे के बारे में जानकर बेहद दुखी थीं । हाल ही में खबर आई है कि रश्मि, अरहान से मिलना चाहती हैं । टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रश्मि ने कहा, 'मुझे लगा था कि अगर मैं ये शो करूंगी तो अरहान को भी अच्छा मौका मिल जाएगा । मुझे नहीं पता था कि चीजें मेरे ऊपर ही उल्टी पड़ जाएंगी ।'
3 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : twitter
'अरहान मुझसे मैसेज के जरिए बात करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं भी उनसे बात करूंगी क्योंकि मुझे कुछ सवालों के जवाब चाहिए । मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता था। ये भी नहीं जानती थी कि उसके मुंबई में दो घर हैं । उसने मेरा इस्तेमाल किया । मैं इससे ज्यादा उसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहती ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Asim Riaz
- फोटो : twitter
एक और इंटरव्यू में रश्मि ने आसिम के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा, 'हम दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं । उसने मेरे लिए बिना कहे बहुत सारी चीजें की हैं । वो सच्चा है । बिग बॉस हाउस में जैसे हालात सामने आए उससे हम करीब आए । हम एक-दूसरे से कोई उम्मीद नहीं करते ।'
विज्ञापन
5 of 5
Rashami Desai
- फोटो : Social Media
'मैं आसिम की शुक्रगुजार हूं कि वो मेरे साथ खड़ा रहा । उसने मेरे लिए घर के अंदर बहुत कुछ किया, झेला है और बेचारे ने मार भी खाई है । पर उसने कभी मुझे जताया नहीं ।' खबरों की मानें तो जल्द ही रश्मि 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' में नजर आ सकती हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।