{"_id":"5d5a158c8ebc3e89936a7241","slug":"ekta-kapoor-reveals-why-ayushmann-khurrana-select-in-dream-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ड्रीम गर्ल' में लड़की के किरदार के लिए आयुष्मान को ही क्यों चुना? एकता कपूर ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ड्रीम गर्ल' में लड़की के किरदार के लिए आयुष्मान को ही क्यों चुना? एकता कपूर ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष्मान खुराना अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाई है। अब वो अपनी अगली फिल्म ड्रीम गर्ल में लड़की का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में आयुष्मान कई जगह साड़ी पहने हुए दिखेंगे तो वहीं आवाज में भी बदलाव किया है। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। जब एकता कपूर से पूछा गया कि इस रोल के लिए आयुष्मान को क्यों चुना गया तो उन्होंने कुछ यूं जवाब दिया।
2 of 5
dream girl
- फोटो : instagram
एकता कपूर ने कहा कि 'जब फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने मुझे इसकी कहानी सुनाई तो मैं काफी प्रभावित हुई। मैं केवल एक ही अभिनेता को जानती थी जो अपनी आवाज को बहुत अच्छे से बदल सकता था और वो थे आयुष्मान खुराना। मुझे यकीन था कि आयुष्मान स्क्रिप्ट पर दांव लगाएंगे और ये नहीं देखेंगे कि यह कितनी बड़ी फिल्म है या निर्देशक का पिछला काम कैसा था।'
3 of 5
ड्रीमगर्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कहती हैं कि 'मुझे भरोसा था कि आयुष्मान फिल्म की कहानी पढ़ेंगे और इस किरदार के लिए हां कह देंगे। आयुष्मान को ड्रीम गर्ल के लिए चुनना एक सही फैसला था। ट्रेलर को अभी तक दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आयुष्मान की पिछली कई फिल्में सुपरहिट रही हैं अब ऐसे में ड्रीम गर्ल से भी काफी उम्मीदें हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है जिसका नाम है 'राधे- राधे'। इस गाने के बारे में फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि फिल्म जब मथुरा बेस्ड है तो राधे कृष्णा का गाना कैसे शामिल नहीं करते।
इस कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य हैं जो इससे पहले छोटे पर्दे पर कॉमेडी सर्कस और कपिल शर्मा का शो लिखते आए हैं। वो इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ड्रीम गर्ल 13 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।