फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी लियोनी की 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, सेक्स एजुकेशन पर एकता ने की बात

Fri, 13 Dec 2019 04:51 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 13 Dec 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor talks About sex education on Sunny Leone Starrer Ragini MMS Returns 2
सनी लियोनी और एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऑल्ट बालाजी और जी5 की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' का बोल्ड सीन्स से भरा ट्रेलर गुरुवार की रात को लॉन्च कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित हुई एक रंगारंग पार्टी में सभी स्टारकॉस्ट की मौजूदगी में यह ट्रेलर सामने आया। शो में रियल लाइफ जोड़ी दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के साथ-साथ सनी लियोनी भी दिखाई देंगी। 



Ekta Kapoor talks About sex education on Sunny Leone Starrer Ragini MMS Returns 2
सनी लियोनी और एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान 'कंटेंट क्वीन' एकता कपूर ने 'रागिनी एमएमएस' फिल्म के बारे में बताया, 'रागिनी एमएमएस 1' की शुरुआत 1 करोड़ रुपये में बनी फिल्म से हुई थी जिसमें आज के चर्चित अभिनेता राजकुमार रॉव नजर आए थे।' एकता ने आगे बताया, 'विदेश में ऐसी बहुत ही डेट हॉरर फिल्में हैं लेकिन यहां अभी ऐसा नहीं है। इसकी जब दूसरी पार्ट रिलीज हुई थी उस दिन भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच था और मुझसे कहा गया था कि यह फिल्म अगर पांच करोड़ रुपये अधिक कमा ले तो बड़ी बात होगी क्योंकि इस दिन कोई घर से बाहर नहीं निकलता है। लेकिन इस फिल्म के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन ही नौ करोड़ रुपये था, जो की इस फिल्म की लागत थी।'

Ekta Kapoor talks About sex education on Sunny Leone Starrer Ragini MMS Returns 2
'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2' की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस वेब सीरीज में सनी लियोनी का एक गाना 'हेलो जी' भी है। इस कार्यक्रम में सनी लियोनी ने बताया कि वह फिर एक बार 'रागिनी एमएमएस' का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया, 'रागिनी एमएमस 2' के बाद हम लगातार इस बारे में चर्चा कर रहे थे कि हम फिर एक बार कैसे काम कर सकते हैं। उसके बाद मैंने जब एकता और अपने पति से इस बारे में बात की तब कहीं जाकर यह पूरा कॉन्सेप्ट तय हुआ।' सनी ने वेब सीरीज के गाने 'हैलो जी' के बारे में बताया, 'मैंने गाने की शूटिंग के साथ-साथ श्रृंखला में अपने कैमियो की शूटिंग के दौरान भी शानदार समय बिताया है। गाने के बोल बहुत आकर्षक हैं और मैंने इसकी कई बार रिहर्सल की थी ताकि मैं हुक स्टेप को अच्छी तरह से पर्दे पर उतार सकूं। यह वास्तव में आश्चर्यजनक लगता है कि गीत अभी से इतना लोकप्रिय हो गया है और हर कोई इसकी धुन पर नाच रहा है। मुझे इसका हिस्सा बनने पर खुशी महसूस हो रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor talks About sex education on Sunny Leone Starrer Ragini MMS Returns 2
'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस मौके पर एकता कपूर से मीडिया ने सेक्स एजुकेशन के बारे में भी सवाल किया। इसे लेकर एकता ने कहा,  'खुले तौर पर मैं सेक्स एजुकेशन के फेवर में हूं। 'डर्टी पिक्चर' के समय पर तो मैंने मंच से इस पर खुलकर स्टेंड लिया था यह एक समान्य चीज है तो मैं गलत कैसे हूं। मेरा मानना है कि अगर कोई लड़की शॉर्ट ड्रेस पहनती है तो वह उनकी आजादी और चुनाव है। कोई उन्हें गलत नहीं कह सकता है आप खुद को दायरे में रखिए। मुझपर आरोप लगते हैं कि मैं स्क्रीन पर जो बोल्ड सीन्स दिखाती हूं उससे लोग भटक रहे हैं। क्या सच मैं...मेरी वजह से समाज में गलत हो रहा है? मैं ऐसा नहीं मानती हूं। समाज में जो कुछ भी गलत हो रहा है वह इसलिए क्योंकि वे इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। कई बार यह शादी में भी होता है (मैरिटल रेप)।  उन्होंने बताया कि वह कतई भी ऐसे कंटेंट के पीछे नहीं भागती हैं जिसका मकसद सिर्फ सेक्स परोसना हो। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मानसिकता बदलने की काफी जरुरत है और इस विषय पर बात करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए। ' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed