राखी सावंत के खिलाफ ट्रक चालकों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। ट्रक एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के थाने में राखी के खिलाफ ये शिकायत दर्ज करवाई है। बीते महीने तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था। इस दौरान राखी सवांत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर ट्रक चालकों को गाली दी और महिलाओं को खुद की सुरक्षा करने के लिए कहा।
राखी सावंत के खिलाफ एकजुट हुए ट्रक चालक, अभिनेत्री ने कहा था- नपुसंक कर दो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में राखी सावंत ने सभी ट्रक चालकों को बलात्कारी बताया था। अब इस मामले में ट्रक एसोसिएशन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार सुखवंत सिंह ने बताया है कि राखी सावंत अपने वीडियो में चालकों के परिवारों को भी बदनाम किया है। उनका कहा है कि इस मामले में राखी सावंत के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने बताया कि फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
बीते महीने तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल था। महिला डॉक्टर का शव शादनगर इलाके में मिला। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया जिनकी एनकाउंटर में मौत हो गई। आम जनता के अलावा फिल्म हस्तियों ने भी इस घटना पर काफी गुस्सा जाहिर किया था। यामी गौतम, स्वरा भास्कर समेत कई अभिनेत्रियों ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। इस बीच राखी सावंत ने गुस्से में एक वीडियो पोस्ट किया और आरोपियों की सजा की मांग की थी।
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
राखी ने वीडियो को साझा करते हुए कहा था, 'दोस्तों आज मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं। लड़की को मदद मांगने के बदले में उसका बलात्कार करके उसे मार दिया गया। देश की लड़कियों को मैं कहना चाहती हूं कि ये दरिंदे भरोसे के लायक नहीं होते।' राखी ने आगे कहा, 'इनको इंसानियत नजर नहीं आती। रात के अंधेरे में जाते हुए सावधानी बरते। आप अपनी इज्जत खुद बचाओ। आपकी इज्जत बचाने के लिए कोई नहीं आएगा। राखी आगे कहती है- मैं इस देश के कानून से कहना चाहती हूं कि आरोपियों को फांसी दी जाए।'
राखी ने आगे कहा, 'फांसी नहीं दे सकते तो इन्हें तालिबान जैसी सजा होनी चाहिए। इन्हें नपुंसक बना देना चाहिए। ताकि इन्हें पता चलना चाहिए कि एक लड़की के साथ बलात्कार करना क्या होता है। इनको कड़ी से कड़ी सजा हो ताकि सभी की रूह कांप जाए। इन्हें पता होना चाहिए कि हिंदुस्तान का कानून कितना सख्त है।' राखी आगे अपील करते हुए कहती हैं कि, 'दुनिया की किसी भी लड़की के साथ रेप नहीं होना चाहिए। मैं मोदी जी से, हैदराबाद की पुलिस और कोर्ट कानून से गुहार लगाती हूं कि रेप के लिए कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। जब तक कानून नहीं बदलेगा तब तक ये रेप नहीं बंद होंगे। जाग जाओ मोदी सरकार। मैं इस लड़की के लिए न्याय मांगती हूं। हमारी आज आवाज नहीं उठी तो कुछ नहीं होगा।'