फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मिला टैगोर ने इस वजह से जताई अनुष्का-विराट के बच्चे की ख्वाहिश, तैमूर से जुड़ा कनेक्शन

Fri, 13 Dec 2019 03:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Dec 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
sharmila tagore on virat kohli and anushka sharma child because of taimur
kareena kapoor - फोटो : social media

करीना कपूर अपने चैट शो को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो के पहले एपिसोड में उनकी सास शर्मिला टैगोर पहुंचीं जहां उन्होंने कई खुलासे किए। ऐसे में भला तैमूर को लेकर बात ना हो कैसे हो सकता है। शर्मिला टैगोर ने तैमूर को लेकर मीडिया के क्रेज को लेकर कई बातें कीं। 

sharmila tagore on virat kohli and anushka sharma child because of taimur
taimur - फोटो : social media

तैमूर को मिल रही मीडिया अटेंशन पर शर्मिला टैगोर ने कहा कि 'जब वो 7-8 साल का हो जाएगा तब और मुश्किल हो जाएगी। मीडिया किसी को भी पहले ऊपर उठाता है फिर उसे उतनी ही तेजी से नीचे ले जाता है। तैमूर जब सोशल मीडिया का प्रयोग करने लगेगा तो उसके पास हद से ज्यादा सूचनाएं होंगी।'

sharmila tagore on virat kohli and anushka sharma child because of taimur
taimur ali khan - फोटो : amar ujala

शर्मिला टैगोर ने कहा- 'जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बच्चा होगा तो हो सकता है तैमूर को नजरअंदाज किया जाए।' इसके बाद करीना कहती हैं कि 'उम्मीद है ऐसा ही हो।' शर्मिला आगे कहती हैं- 'हां, मुझे उम्मीद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sharmila tagore on virat kohli and anushka sharma child because of taimur
Kareena and Sharmila - फोटो : you tube

इस बीच शर्मिला का एक बयान चर्चा में बना हुआ है। शर्मिला ने बताया कि बहू और बेटी में क्या अंतर होता है? उन्होंने करीना के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा- 'बेटी के साथ आप बड़े होते हैं। आपको पता होता है कि उसे किस बात पर गुस्सा आता है और उससे कैसे निपटना है। आप बहू से तब मिलते हैं जब वह एडल्ट हो चुकी होती है। आपको पता नहीं होता है कि उसका स्वभाव कैसा है, तो आपको उसके साथ घुलने मिलने में समय लगता है।' 

विज्ञापन
sharmila tagore on virat kohli and anushka sharma child because of taimur
Kareena and Sharmila - फोटो : you tube

शर्मिला ने कहा कि 'बहू आपके घर आती है तो ये आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप उसे सहज महसूस कराएं। साथ ही उनके रिश्तों के बीच ज्यादा न आएं। अगर मैं कहूं मेरे बेटे को यह डिश पसंद है तो इस तरह की शो ऑफ की चीजें बंद कर देनी चाहिए। दोनों के रिश्ते को बेहतर होने का मौका देना चाहिए।' 

37 साल पहले शक्ति कपूर ने इस अभिनेत्री संग लिए थे फेरे, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed