फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elvish Yadav: एल्विश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पुलिस के हाथ लगी राहुल की डायरी, खुल सकते हैं कई राज

Tue, 14 Nov 2023 05:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 14 Nov 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Elvish Yadav Snake Venom Case Police Gets Accused Rahul Diary Shocking Revelations
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व 'बिग बॉस ओटीटी 2' प्रतियोगी यूट्यूबर एल्विश यादव तब से चर्चा में है जब मेनका गांधी के एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी कि यूट्यूबर दिल्ली-एनसीआर के फार्महाउसों में रेव पार्टियों का आयोजन करते हैं, साथ ही वह वहां जीवित सांपों के साथ वीडियो भी शूट करते हैं। कथित तौर पर वह सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

Elvish Yadav Snake Venom Case Police Gets Accused Rahul Diary Shocking Revelations
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल और रेव पार्टी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। नोएडा पुलिस के पास इस केस के मुख्य आरोपी राहुल की डायरी है। बताया जा रहा है कि राहुल की डायरी में इस केस से जुड़े कई राज छिपे हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक डायरी में कई पार्टी आयोजकों के नाम हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस डायरी के मिलने से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब आरोपियों और एल्विश यादव को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

Elvish Yadav Snake Venom Case Police Gets Accused Rahul Diary Shocking Revelations
एल्विश यादव - फोटो : social media
पांचों आरोपियों को नोएडा पुलिस ने 54 घंटे के लिए रिमांड में लिया था, जोकि रविवार, 12 नवंबर को पूरी हो गई। अगर जरूरत पड़ी तो पांचों आरोपियों को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि साप और उसका जहर बदरपुर के पास स्थित एक गांव से आता था। पूछताछ के दौरान आरोपियों को उन-उन लोकेशन पर ले जाया गया, जो वायरल वीडियो में दिखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Elvish Yadav Snake Venom Case Police Gets Accused Rahul Diary Shocking Revelations
एल्विश यादव - फोटो : Social Media

जांच-पड़ताल के बीच पुलिस की टीम दिल्ली के छतरपुर और फाजलपुरिया के गांव भी पहुंची। छतरपुर में एल्विश यादव का फार्महाउस भी है। वहीं आरोपी राहुल से जो पूछताछ की गई, उसमें सामने आया कि सांपों के साथ-साथ जहर को बदरपुर के गांव से मंगवाया जाता था। राहुल ने बताया कि जैसी डिमांड होती थी, उसके अनुसार वह अपने सोर्सेस और कॉन्टैक्ट का इस्तेमाल कर पार्टियों के लिए सांप और उसका जहर मंगवाता था।

विज्ञापन
Elvish Yadav Snake Venom Case Police Gets Accused Rahul Diary Shocking Revelations
एल्विश यादव - फोटो : social media

पांचों आरोपियों की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया है, हालांकि उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस के हाथ कई बड़ी और अहम जानकारियां लगी हैं। यह भी पता चला है कि एल्विश यादव की जो पार्टियां होती थीं, उनमें बदरपुर से ही सांप मंगवाए जाते थे। पुलिस को कुछ ऐसे नाम भी पता चले हैं जो रेव पार्टियों में सांपों का खेल भी करवाते थे। और इनके तार एल्विश यादव और फाजलपुरिया से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें: एलिव्श से पहले एक कंट्रोवर्सी ने बर्बाद किया इन यूट्यूबर्स का करियर, एक को जाना पड़ा था जेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed