फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Youtubers: एलिव्श से पहले एक कंट्रोवर्सी ने बर्बाद किया इन यूट्यूबर्स का करियर, एक को जाना पड़ा था जेल

Tue, 14 Nov 2023 05:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Nov 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
these youtubers had Faced Controversy Elvish Yadav Bobby Kataria Munawar Faruqui Gaurav Zone
यूट्यूबर्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा यूट्यूब की दुनिया का भी होता है। कोरोना काल के बाद दर्शकों ने ओटीटी और डिजिटल दुनिया का रुख किया है। ऐसे में इस दौरान कई ऐसे यूट्यूबर्स सामने आए हैं, जिन्होंने दर्शकों का अपने कंटेंट से मनोरंजन किया है। हालांकि, कई ऐसे भी रहे हैं, जो अपने यूट्यूब कंटेंट के कारण मुश्किलों में भी फंसे हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन यूट्यूबर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका कंटेंट उनपर ही भारी पड़ गया था।

these youtubers had Faced Controversy Elvish Yadav Bobby Kataria Munawar Faruqui Gaurav Zone
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
एल्विश यादव
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में पुलिस के शिकंजे में आए हैं। एल्विश पर सांप के जहर का स्मगलिंग करने का आरोप है। एल्विश पर रेव पार्टी में शामिल होने का आरोप भी लगा है। पुलिस एल्विश से लगातार पूछताछ कर रही है। मेनका गांधी के एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी कि यूट्यूबर दिल्ली-एनसीआर के फार्महाउसों में रेव पार्टियों का आयोजन करते हैं, साथ ही वह वहां जीवित सांपों के साथ वीडियो भी शूट करते हैं। कथित तौर पर वह सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। 
 

Angelina Jolie: पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों के निष्कासन से दुखी हैं एंजेलिना जोली, इंटरनेट पर जताई चिंता

these youtubers had Faced Controversy Elvish Yadav Bobby Kataria Munawar Faruqui Gaurav Zone
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर फारूकी
यूट्यूबर मुनव्वर फारूकी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मुनव्वर इस समय 'बिग बॉस 17' के घर में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि मुनव्वर को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। मुनव्वर में एक धर्म को लेकर एक वीडियो बनाया था, जिसके बाद वह विवादों में आ गए थे। इसके बाद मुनव्वर ने तुरंत सभी से माफी मांग ली थी और जेल की हवा खाने से बच गए थे।
 

The Railway Men: नेटफ्लिक्स की नई सीरीज पर बाबिल का भरोसा, बोले, पिता के नाम से नहीं अपने काम से बनाऊंगा पहचान



 
विज्ञापन
विज्ञापन
these youtubers had Faced Controversy Elvish Yadav Bobby Kataria Munawar Faruqui Gaurav Zone
बॉबी कटारिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी कटारिया
यूट्यूब की दुनिया के फेमस यूट्यूबर बॉबी कटारिया किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉबी का अलग कंटेंट ही उन्हें दूसरों से काफी अलग बनाता है। हालांकि, बॉबी पर भी उनका कंटेंट हावी हो चुका है। बॉबी ने एक वीडियो में शराब पी कर सड़क पर गाड़ियों को रोक कर ट्रैफिक जाम करने को कोशिश की थी, जिसके बाद यूट्यूबर को जेल भी जाना पड़ा था।
 

Animal: नंदमुरी बालकृष्ण के शो में धमाल मचाते नजर आएंगे रणबीर कपूर, तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
these youtubers had Faced Controversy Elvish Yadav Bobby Kataria Munawar Faruqui Gaurav Zone
गौरव जोन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरव जोन
यूट्यूबर गौरव जोन अपने अलग कंटेंट विडियोज को लेकर दर्शकों का बीच लोकप्रिय रहते हैं। हालांकि, इनके अपने वीडियोज ही उनपर भारी पड़ते हैं। गौरव ने एक वीडियो मेंम एक छोटे कुत्ते को हाइड्रोजन बैलून से बांध दिया था, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed