{"_id":"66136d71a043e90a6e0acebd","slug":"emergency-actress-kangana-ranaut-gifts-herself-a-second-mercedes-maybach-video-viral-on-social-media-2024-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: राजनीति में आने के बाद कंगना ने खुद को गिफ्ट की मर्सिडीज मेबैक कार, सैलून के बाहर हुईं स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: राजनीति में आने के बाद कंगना ने खुद को गिफ्ट की मर्सिडीज मेबैक कार, सैलून के बाहर हुईं स्पॉट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 08 Apr 2024 09:38 AM IST
सार
पैपराजी ने कंगना रणौत के नए कार में बैठते हुए उनकी कई तस्वीरें क्लीक कीं। कंगना के पास इस कार से पहले भी कई कार हैं। अभिनेत्री के पास पहले से ही मर्सिडीज मेबैक एस680 है। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी मेबैक मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस खरीदी है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत राजनीति में आने के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसी बीच कंगना ने खुद को एक नई कार गिफ्ट की है। रविवार को कंगना मुंबई में अपनी नई मर्सिडीज मेबैक में घुमती दिखाई दीं। अभिनेत्री को एक सैलून से बाहर निकलते समय अपनी कार में बैठकर जाते हुए देखा गया। इस दौरान सफेद रंग के आउटफिट में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
पैपराजी ने कंगना रणौत के नए कार में बैठते हुए उनकी कई तस्वीरें क्लीक कीं। कंगना के पास इस कार से पहले भी कई कार हैं। अभिनेत्री के पास पहले से ही मर्सिडीज मेबैक एस680 है। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी मेबैक मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस खरीदी है। इसकी कीमत 2 करोड़ 43 लाख रुपये है। कंगना ने मेबैक एस680 तीन करोड़ छह लाख में खरीदा था।
फिलहाल ये नहीं पता कि कंगना रणौत ने अपनी नई कार को पुरानी कार के साथ बदला है। या फिर कार के कलेक्शन में एक और मर्सिडीज मेबैक शामिल कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री के पास बीएमडब्ल्यू 7- सीरीज 730LD, एक मर्सिडीज जीएलई 350डी एसयूवी और एक ऑडी क्यू3 भी है।
कंगना रणौत के पास मुंबई में दो प्रॉपर्टी एक घर और ऑफिस है। उन्होंने हाल ही में भाजपा में शामिल होने के साथ ही राजनीति में प्रवेश की घोषणा की। अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने हाल ही में कहा था कि यह पीएम नरेंद्र मोदी का चुनाव है और अगर लोग उन्हें वोट देंगे तो वह प्रधानमंत्री को ही जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में चार अप्रैल को एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा नेताओं द्वारा नहीं बल्कि उसके कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जाती है। कंगना ने कहा, 'यह पीएम मोदी का चुनाव है। अगर आप कंगना को वोट देंगे तो वोट पीएम मोदी को जाएगा। हमारे क्षेत्र में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ काम किया है, जिसकी वजह से मुझे नाम मिला है। देश और दुनिया भर में मुझे लगता है कि मैंने अब तक ऐसा कुछ नहीं किया है कि लोग मुझे अपना प्रतिनिधि चुनें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।