फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: फिल्म माफियाओं पर फूटा कंगना का गुस्सा, बोलीं- मैं हीरो के बुलाने पर उनके कमरों में नहीं जाती

Mon, 27 Feb 2023 02:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Feb 2023 02:11 PM IST
विज्ञापन
Emergency Actress Kangana Ranaut says She Never go to Heros Room in night or Not Dance in weddings
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत अपने काम से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर किसी न किसी पर निशाना साधती नजर आती हैं। एक बार फिर पंगा गर्ल ने बॉलीवुड माफियाओं को आड़े हाथों लिया है। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो-तीन ट्वीट किए हैं। कंगना ने बॉलीवुड माफियाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह रात में हीरो के बुलाने पर उसके कमरे में जाने वालों में नहीं हैं, इसलिए वे उन्हें घमंडी कहते हैं। इसके अलावा कंगना ने और भी खरी-खरी सुनाई है। आइए जानते हैं...


Alia Ranbir: आलिया की खुशी दोगुनी करने के लिए रणबीर ने किया स्पेशल काम, रात 2 बजे एक्ट्रेस के पल को बनाया खास

Emergency Actress Kangana Ranaut says She Never go to Heros Room in night or Not Dance in weddings
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बोलीं- नहीं करती आइटम नंबर
कंगना रणौत ने ट्वीट कर लिखा, 'भिखारी फिल्म माफिया ने मेरे एटीट्यूड को मेरा घमंड कहा, क्योंकि मुझे दूसरी लड़कियों की तरह उनके सामने दांत निपोरना, आइटम नंबर करना और शादियों में नाचना नहीं आता है। मैंने रात को बुलाए जाने पर हीरो के कमरे में जाना, इस सबके लिए साफ मना किया है। उन्होंने मुझे पागल घोषित किया है और जेल भिजवाने की कोशिश की।

Emergency Actress Kangana Ranaut says She Never go to Heros Room in night or Not Dance in weddings
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

'मुझे दोष न दें'
यह एटीट्यूड है या ईमानदारी? खुद को सुधारने की जगह वो मुझे सुधारने चले हैं। लेकिन, चक्कर ये है कि मुझे अपने लिए कुछ भी नहीं चाहिए। मैंने अभी अपना सब गिरवी रख के एक फिल्म बनाई है। राक्षसों को सफाया होगा, सिर कटेंगे, किसी को मुझे दोषी नहीं ठहराना चाहिए।
Arbaaz Khan: शाहरुख खान की होस्टिंग स्किल्स पर अरबाज ने उठाए सवाल, कहा- शायद लोगों को वह दिखावटी लगे होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency Actress Kangana Ranaut says She Never go to Heros Room in night or Not Dance in weddings
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

साझा की थी मां की तस्वीर
दरअसल, हुआ यह कि हाल ही में कंगना ने अपनी मां की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी। इसमें उनकी माताजी खेतों में काम करती नजर आईं। इसके साथ कंगना ने लिखा, 'ये मेरी माता जी हैं, हर रोज सात-आठ घंटे खेती करती हैं। अक्सर घर पर लोग आते हैं और उनसे कहते हैं कि हमें कंगना की मम्मी से मिलना है। बड़ी विनम्रता से हाथ जोड़कर वो उन्हें चाय पानी देकर कहती हैं कि मैं ही उनकी मां हूं। देखने वालों की आंखें फटी रह जाती हैं।' इस पर कंगना के फैंस ने जहां उनकी तारीफ की, तो कुछ लोगों ने सवाल उठाए।

विज्ञापन
Emergency Actress Kangana Ranaut says She Never go to Heros Room in night or Not Dance in weddings
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
ट्रोल करने वालों को कंगना ने तगड़ा जवाब दिया और कहा, 'मेरी मां मेरी वजह से अमीर नहीं हैं। मैं पॉलिटिशियंस, ब्यूरोक्रेट्स और बिजनेसमैन के परिवार से हूं। खुद मेरी मां 25 साल टीचर रही हैं। फिल्म माफियाओं को समझना चाहिए कि मेरा एटीट्यूड कहां से आता है और मैं उनकी तरह शादियों में डांस करने जैसे काम क्यों नहीं करती हूं।' इतना ही नहीं, कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर बॉलीवुड माफियाओं पर वार किया है। कंगना के फैंस उनके इस तरह जवाब देने की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग उन्हें बड़बोलेपन के लिए ट्रोल भी करते नजर आए।
Hrithik Roshan-Saba Azad: लीक हुआ ऋतिक और सबा का प्राइवेट मोमेंट! देखें किस करते स्टार्स का वायरल वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed