{"_id":"677e680fbcb98140ec0d7e8a","slug":"emergency-actress-kangana-ranaut-stated-indira-gandhi-was-privileged-she-was-a-product-of-nepotism-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emergency: 'भाई-भतीजावाद की उपज थीं इंदिरा गांधी', 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले कंगना रनौत का बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Emergency: 'भाई-भतीजावाद की उपज थीं इंदिरा गांधी', 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले कंगना रनौत का बड़ा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 08 Jan 2025 05:27 PM IST
सार
अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि इंदिरा गांधी को विशेषाधिकार प्राप्त थे और उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भाई-भतीजावाद की उपज थीं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म इमरजेंसी में अभिनय के अलावा इसका निर्देशन भी करेंगी कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ रंगना रनौत अपने मुखर स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंगना ने हमेशा से ही इंडस्ट्री में नोटिज्म को लेकर बेबाक बयान दिया है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने इंदिरा गांधी को भी "भाई-भतीजावाद की उपज" बताया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
2 of 5
फिल्म इमरजेंसी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने इंदिरा गांधी को बताया नेपोटिज्म की उपज
हाल ही में, आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कंगना ने कहा कि वह हमेशा से ही नेपोटिज्म के खिलाफ रही हैं, लेकिन उन्होंने 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी की भूमिका को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। कंगना ने कहा, "साफ है कि इंदिरा गांधी भाई-भतीजावाद की उपज थीं। लेकिन जब मैं कुछ ऐसे लोगों से मिलती हूं, जैसे कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में हैं, जो मुझे पसंद नहीं होते या जिनकी तरह मैं नहीं बनना चाहती, तब भी मैं पूरी ईमानदारी के साथ किरदार निभाती हूं। एक कलाकार होने का मतलब है किसी भी तरह की रंग-बिरंगी धारणा नहीं रखना।"
इंदिरा गांधी के लिए ईमानदार सोच रखती हैं कंगना
कंगना ने आगे कहा, "मैं एक ऐसी पार्टी से आती हूं जो लोगों की है, जैसा कि नाम से पता चलता है, लेकिन मैं अभी भी किसी ऐसे व्यक्ति के लिए काफी ईमानदार सोच रख सकती हूं, जो विशेषाधिकार प्राप्त पृष्ठभूमि से आई थीं। इंदिरा गांधी एक ऐसे बैकग्राउंड से आई थीं कि उन्हें बहुत ही विशेषाधिकार प्राप्त थे।"
इंदिरा गांधी को मिले थे विशेषाधिकार
अपनी बात जारी रखते हुए कंगना ने कहा, 'वह तीन बार प्रधानमंत्री रहीं और पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं। वह सचिव बनीं और उन्हें सभी बेहतरीन मंत्रालय मिले। आप इससे ज्यादा विशेषाधिकार क्या मांग सकते हैं? लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनका कोई समझदार पक्ष नहीं दिखा सकती हूं।"'
विज्ञापन
5 of 5
इमरजेंसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इन सितारों से सजी है फिल्म
बता दें कि कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।