फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency Box Office Day 2: 'इमरजेंसी' के कलेक्शन में आया उछाल, जानें दूसरे दिन फिल्म ने की कितनी कमाई

Sun, 19 Jan 2025 07:13 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 19 Jan 2025 07:13 AM IST
सार

इमरजेंसी से पहले कंगना की सबसे बड़ी ओपनिंग जनवरी 2020 में, महामारी से पहले अश्विनी अय्यर तिवारी की निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा पंगा के साथ आई थी, जिसने 2.70 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
Emergency Box Office Collection Day 2 Know Kangana Ranaut Anupam Kher Satish Kaushik Film Total Earning
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित सोलो निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' कई देरी के बाद आखिरकार इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ गई। मामूली संख्या के साथ ओपनिंग करने के बावजूद, यह फिल्म महामारी के बाद पिछले पांच सालों में कंगना की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस ओपनिंग रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।

Emergency Box Office Collection Day 2 Know Kangana Ranaut Anupam Kher Satish Kaushik Film Total Earning
कंगना रनौत - फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन इतनी रही ओपनिंग
सैकनिल्क के अनुसार, इमरजेंसी ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपए कमाए। कंगना की पिछली सोलो रिलीज से तुलना करें तो यह ओपनिंग सबसे ज्यादा है। इसकी तुलना में, सर्वेश मेवाड़ा की निर्देशित कंगना की 2023 की एरियल एक्शन फिल्म तेजस ने मामूली 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रजनीश घई की निर्देशित उनकी 2022 की एक्शन फिल्म धाकड़ ने अपने शुरुआती दिन 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Emergency Box Office Collection Day 2 Know Kangana Ranaut Anupam Kher Satish Kaushik Film Total Earning
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीकेंड पर भी फिल्म ने नहीं पकड़ी रफ्तार
बात करें दूसरे दिन की तो फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन तीन करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन छह करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के दूसरे दिन की कमाई को देखकर ऐसा लगता है कि तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल आ सकता है।

Fateh-Game Changer Collection Day 9: वीकेंड पर भी धराशाई नजर आईं ‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’, जानें कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency Box Office Collection Day 2 Know Kangana Ranaut Anupam Kher Satish Kaushik Film Total Earning
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यहां के लोगों ने सबसे ज्यादा देखी फिल्म
इमरजेंसी से पहले कंगना की सबसे बड़ी ओपनिंग जनवरी 2020 में, महामारी से पहले अश्विनी अय्यर तिवारी की निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा पंगा के साथ आई थी, जिसने 2.70 करोड़ रुपये कमाए थे। चेन्नई में फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक मिले, जहां 25% दर्शक थे, उसके बाद मुंबई में 23.75% दर्शक थे।

Javed Akhtar 80th Birthday: जावेद अख्तर के जन्मदिन पर सजी संगीत की महफिल, आमिर-फरहान और शंकर ने दी परफॉर्मेंस

विज्ञापन
Emergency Box Office Collection Day 2 Know Kangana Ranaut Anupam Kher Satish Kaushik Film Total Earning
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

इन सितारों से सजी है फिल्म
इमरजेंसी 1975 से 1977 तक भारत में आपातकाल के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, यह वह समय था जब नागरिक अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए थे। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, माहिम चौधरी, अनुपम खेर, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, विशाक नायर और अन्य कलाकार भी हैं, जिसकी पटकथा रितेश शाह ने लिखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed