अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' हाल ही में रिलीज हुई है। इससे उनके भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी डेब्यू किया है। इसके अलावा इस फिल्म का हिस्सा एक घोड़ा भी है, जिसका नाम आजाद है। यह फिल्म में अजय देवगन के किरदार का घोड़ा है, जिसके नाम पर ही फिल्म का टाइटल है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का जब ट्रेलर लॉन्च हुआ तब भी आजाद स्टारकास्ट के साथ मंच पर मौजूद था। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची तो क्रिटिक्स से फिल्म को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, बल्कि 'आजाद' में जानवर और इंसानों की दोस्ती का फिल्मांकन उस तरह नहीं हुआ, जो दिल को छू ले। हालांकि, 'आजाद' से पहले जरूर ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें बेजुबानों के किरदार दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुए। चलिए नजर डालते हैं...
Bollywood Movies: इन फिल्मों में स्टारकास्ट की बराबर लाइमलाइट लूट ले गए बेजुबान, क्या आजाद में दिखा वैसा कमाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:17 PM IST
सार
Bollywood Movies: इंसान और बेजुबानों के बीच दोस्ती का रिश्ता हमेशा से रहा है। सिनेमा में भी इसे दिखाया गया है। कई फिल्मों में जानवरों की मौजूदगी ने फिल्मों में इमोशंस भर डाले। जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन