फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान हाशमी का जन्मदिन और कोरोना को लेकर साहिल खान ने उड़ाई अफवाह, पांच खबरें

Tue, 24 Mar 2020 05:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 24 Mar 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi Birthday and Sahil Khan Spread Fake News Of COVID-19 entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार इमरान हाशमी को दुनिया सीरियल किसर के नाम से भी जानती है। उन्होंने राज 3, मर्डर, कलयुग जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अपना हाथ आजमा कर साबित किया है, कि वह किसी भी तरह का किरदार आसानी से कर सकते हैं। हिंदी सिनेमा में की गई मुट्ठीभर फिल्मों में ही उन्हें खूब सराहना मिल चुकी है। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, शंघाई जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के दम पर उन्होंने तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन प्राप्त किया है।



इमरान हाशमी ने इन 10 किरदारों में दिखाया अभिनय का विस्तार, किसिंग ही नहीं रहा करियर का सार

Emraan Hashmi Birthday and Sahil Khan Spread Fake News Of COVID-19 entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के चलते इस समय पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है। लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। दूसरे देशों से आने वाले लोगों पर भी रोक लगा दी गई है। लगभग ऐसा ही हाल दुनियाभर के देशों का है। ऐसी भयावह स्थिति में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जो अपने वतन से दूर दूसरे देशों में फंस गए हैं।

कोरोना वायरस की वजह से विदेश में फंसे हैं ये सेलेब, एक तो चिप्स खाकर गुजारा करने को मजबूर

Emraan Hashmi Birthday and Sahil Khan Spread Fake News Of COVID-19 entertainment news
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस को लेकर इस वक्त पूरी दुनिया के लोग दहशत में हैं। दुनियाभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार लाख के पास पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक 180 से ज्यादा देशों में 3 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या 15 हजार से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में अन्य देशों की तरह भारत में भी लोग घरों में कैद हो गए हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी अपने आपको घरों में बंद कर लिया है। स्टार्स लगातार अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभिनेता शाहरुख खान ने शेयर किया है।

'बादशाह' से लेकर 'रईस' तक के स्टाइल में शाहरुख ने दिया कोरोना से बचने आइडिया, शेयर किया ये मजेदार वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi Birthday and Sahil Khan Spread Fake News Of COVID-19 entertainment news
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का कहर जमकर बरस रहा है। इस वायरस की वजह से दुनियाभर में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 180 से ज्यादा देश इस वायरस की चपेट में हैं। भारत, स्पेन, फ्रांस और श्रीलंका के अलावा कई अमेरिकी राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन है। लेकिन सबसे ज्यादा इटली की स्थिति खराब है। यहां मरने वालों का आकंड़ा रोज बढ़ता ही जा रही है। अब तक यहां पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली की ऐसी स्थिति देखकर अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने वहां के लिए दुआ मांगी है।

इटली की हालत देखकर करीना कपूर करने लगीं प्रार्थना, पांच हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
Emraan Hashmi Birthday and Sahil Khan Spread Fake News Of COVID-19 entertainment news
sahil khan - फोटो : Social Media

देश में इस वक्त जितना ज्यादा खतरा कोरोना वायरस का है उससे कहीं ज्यादा खतरा इसे लेकर फैलने वाली अफवाहों से है। सोशल मीडिया पर इस वक्त कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों की बाढ़ आ चुकी है। बिना जानकारी के लोग एक दूसरे से इन डरावनी अफवाहों को शेयर करने में जरा भी नहीं हिचकते। लेकिन जब इस तरह की हरकत कोई पढ़ा-लिखा शख्स करता है तो स्थिति भयावह हो जाती है। हाल ही में कुछ इस तरह की गलती सेलिब्रेटी साहिल खान कर बैठे, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

मुंबई में मशहूर अभिनेता ने फैलाई को पड़ोसी को कोरोना होने की अफवाह, बाद में मांगनी पड़ी माफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed