{"_id":"5c10b1ecbdec22414a2b023a","slug":"emraan-hashmi-film-cheat-india-trailer-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्लमंद को नकलमंद बनाने आ गए इमरान हाशमी, रिलीज हुआ 'चीट इंडिया' का मजेदार ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्लमंद को नकलमंद बनाने आ गए इमरान हाशमी, रिलीज हुआ 'चीट इंडिया' का मजेदार ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
cheat india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरियल किसर नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'चीट इंडिया' (Cheat India) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इमरान इस फिल्म में राकेश सिंह का किरदार कर रहे हैं, जो पैसे लेकर परीक्षाओं में अमीर स्टूडेंट्स को पास कराने के लिए उनकी जगह होशियार स्टूडेंट्स को एग्जाम देने भेजता है।
cheat india
ट्रेलर में कहीं न कहीं देश में शिक्षा के नाम पर हो रहे गोरखधंधे पर सीधे कटाक्ष किया गया है। चीट इंडिया, कोई ठगी वाली फिल्म नहीं बल्कि भारत की शैक्षणिक व्यवस्था की कमियों को उजागर करती कहानी है और इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे शिक्षा एक समानांतर भ्रष्ट और लालची व्यवस्था बन गई है।
cheat india
फिल्म 'नीरजा' और 'तुम्हारी तुम्हारी सुलु’ जैसी सफल फिल्में बना चुकी प्रोडक्शन टीम की 'चीट इंडिया' में न सिर्फ इमरान काम कर रहे हैं बल्कि फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं । यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म 'चीट इंडिया' का टीजर आया है, जिसमें इमरान का लुक एक सरकारी कर्मचारी की तरह दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cheat india
ट्रेलर के एक डायलॉग में इमरान कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'मुझे हीरो बनने की बिलकुल इच्छा नहीं है, विलेन बनने का टाइम नहीं है, खिलाड़ी हूं बस खेल रहा हूं..'। बता दें फिल्म घोषणा के बाद से ही विवादों में रही है। दरअसल दिल्ली बेस्ड लेखक दिनेश गौतम और एक्टर इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
cheat india
फिल्म में कई धमाकेदार डायलॉग्स हैं। ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इमरान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी। इमरान के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'चीट इंडिया' की शूटिंग लखनऊ में काफी वक्त पहले शुरू हुई थी। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।