फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन को देशभक्त के रूप में देखते हैं लोग, मुझे घर तोड़ने वाले के रूप में: इमरान हाशमी

Thu, 28 Nov 2019 06:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 28 Nov 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi said people see John Abraham a patriot and me as the guy who breaks homes
Emraan Hashmi - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द बॉडी' का प्रोमोशन करने में लगे हुए हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ ऋषि कपूर, सोभिता धुलिपाला और वेदिका जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'द बॉडी' एक थ्रिलर फिल्म है। सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्मों को लेकर बड़ी बात बोली है। 

Emraan Hashmi said people see John Abraham a patriot and me as the guy who breaks homes
Emraan Hashmi - फोटो : social media

हाल ही में 'द बॉडी' की अभिनेती वेदिका और इमरान हाशमी ने जूम टीवी को इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान इमरान हाशमी की फिल्मों की तुलना अभिनता जॉन अब्राहम से की गई। उनसे इंटरव्यू में पूछा गया कि जॉन अब्राहम के साथ ज्यादातर लोग देशभक्ति से प्रेरित फिल्म करना चाहते हैं। इस सवाल का इमरान हाशमी बहुत ही बेबाकी से जवाब देते हैं। 

Emraan Hashmi said people see John Abraham a patriot and me as the guy who breaks homes
Emraan Hashmi - फोटो : file photo

वह कहते हैं- कभी-कभी आप फिल्म के पास नहीं जाते फिल्म आपके पास आती हैं। हम इमरान यानी मेरी बात करें तो मुझे हमेशा ग्रे शेड किरदार ही मिले हैं। लोग जॉन अब्राहम को देशभक्त के रूप में देखना चाहते हैं और मुझे लोग उस इंसान के तौर पर देखते हैं जो घर तुड़वा देते हैं। लोगों के दिमाग में ये सब बातें मेरे चेहरे को देखकर आती हैं, लेकिन सच बताऊं तो मैं बहुत ही अच्छा इंसान हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi said people see John Abraham a patriot and me as the guy who breaks homes
Emraan Hashmi - फोटो : file photo

पता हो कि इमरान हाशमी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनेत्रियों के साथ बोल्ड सीन कर चुके हैं। जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड का सीरियरल किसर भी कहा जाता है। उनके अलावा अभिनेत्री वेदिका ने भी कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि 'द बॉडी' में पहली बार इमरान हाशमी के साथ काम कर रही हूं। पहले मैंने उनके बारे में थोड़ा बहुत सुना था, लेकिन सच कहूं तो वह बहुत अच्छे इंसान हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'द बॉडी' में वेदिका और इमरान हाशमी के बीच एक्ट्रा मैरिटल अफेयर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Emraan Hashmi said people see John Abraham a patriot and me as the guy who breaks homes
emraan hashmi - फोटो : file photo

पिछले कुछ वक्त से पुरानों गानों को रीमेक करना का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। ऐसे में अब इमरान हाशमी भी अपने एक पुराने सुपरहिट गाने के साथ आए हैं। इमरान हाशमी और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'द बॉडी' का गाना 'झलक दिखला जा रीलोडेड' रिलीज किया गया है। बता दें कि 'झलक दिखला जा' साल 2006 में आई फिल्म 'अक्सर' में पहली बार इस्तेमाल किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed