'सूरमा' से लेकर सूर्यग्रहण तक, ये हैं मनोरंजन और धर्म जगत की आज की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज यानी 13 जुलाई को इस साल का दूसरा आंशिक सूर्यग्रहण पड़ा। यह ग्रहण ज्यादातर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर में दिखाई दिया। भारत और पड़ोसी देशों में इसके दर्शन नहीं हुए। ज्योतिषियों की मानें तो कई राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा।
पढ़ें: 13 जुलाई 2018 राशिफल: इन 7 राशियों पर होगा सूर्यग्रहण का असर, मिल सकता है कोई शुभ समाचार
'संजू' ने आमिर को भी छोड़ दिया पीछे
एक्टर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म 300 करोड़ के क्लब में पहुंचने के करीब है। इस कमाई के साथ ही यह अब बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म में से एक बन गई है। 'संजू' ने आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' को पीछे छोड़कर यह खिताब अपने नाम किया है।
पढ़ें: रणबीर की 'संजू' की रफ्तार बॉलीवुड पर पड़ी सबसे भारी, 14वें दिन के कलेक्शन ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड
सपना चौधरी का बदल गया रंग रूप
हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी का इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना चौधरी के लुक्स में काफी बदलाव देखा गया है। अक्सर सलवार सूट में नजर आने वाली सपना चौधरी वायरल हो रहे वीडियो में वेस्टर्न अंदाज में नजर आ रही हैं।
पढ़ें: हुस्न की मल्लिका बन सपना चौधरी ने लगाई आग, यकीनन ऐसी तस्वीरें आपने नहीं देखी होंगी
प्रमोशन में जुटी 'मुल्क' की स्टारकास्ट
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की आने वाली फिल्म 'मुल्क' 3 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म की स्टारकास्ट तापसी पन्नू और ऋषि कपूर प्रमोशन में जुट गए हैं। ऐसे ही एक इवेंट में जब एक पत्रकार ने अनुभव सिन्हा से विभिन्न समुदाय के ध्रुवीकरण से संबंधित सवाल पूछा तो उन्होंने अपने जवाब से सबकी बोलती बंद कर दी।
पढ़ें: 'मुल्क' के डायरेक्टर से पत्रकार ने पूछा- मुसलमान क्यों बन रहे हैं आतंकवादी, दिया करारा जवाब