जगन्नाथ रथ यात्रा से लेकर 'सूरमा' तक, मनोरंजन और धर्म जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें
बॉक्स ऑफिस पर एक ओर जहां 'संजू' अभी भी अच्छी कमाई कर रही है वहीं फिल्म को टक्कर देने दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू स्टारर 'सूरमा' इस शुक्रवार रिलीज हो गई है। भारत में इसे कुल 1100 स्क्रीन मिले हैं। माना जा रहा पहले दिन फिल्म ढाई से तीन करोड़ तक का बिजनेस कर लेगी। 'सूरमा' के मैदान में आ जाने से 'संजू' की कमाई पर असर पड़ सकता है।
पढ़ें: रणबीर की 'संजू' को रोकने आया बॉलीवुड का सबसे बड़ा 'सूरमा', क्या लग जाएगा कमाई पर ब्रेक?
19 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं मधु सप्रे पहली मिस इंडिया थीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व किया हालांकि एक 'गलत' जवाब की वजह से मधु यह कॉम्पिटिशन नहीं जीत पाई थीं। मधु सप्रे उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने मिलिंद सोमन के साथ एक न्यूड फोटोशूट कराया था। उस वक्त दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई थी।
पढ़ें: एथलीट बनना चाहती थीं सुपरमॉडल मधु सप्रे, मिलिंद सोमन के साथ फोटोशूट कराके मचा दी थी सनसनी
जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। उससे पहले ही फिल्म का 'दिलबर' गाना सुपरहिट हो चुका है। गाने में नोरा फतेही के डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'दिलबर' गाना साल 1999 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' का रीमेक है। इस गाने को सुष्मिता सेन और संजय कपूर पर फिल्माया गया था।
पढ़ें: सत्यमेव जयते के 'दिलबर' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाला बना पहला भारतीय गाना
मंगेतर से मिलने पहुंचे जस्टिन बीबर
कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर अपनी सगाई के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं। अब जस्टिन प्राइवेट हेलीकॉप्टर से मंगेतर हैली बाल्डविन के परिवार से मिलने पहुंचे। जस्टिन पिछले दो सालों से हैली को डेट कर रहे थे। केवल 24 साल की उम्र में उनके सगाई करने की खबर सुनकर लाखों फैंस का दिल टूट गया था।
पढ़ें: 21 साल की गर्लफ्रेंड से सगाई कर इतने खुश हुए बीबर, सौ किलोमीटर के लिए बुक किया हेलीकॉप्टर
