फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फन्ने खां' से लेकर UPPSC तक, ये हैं मनोरंजन और शिक्षा जगत की आज की बड़ी खबरें

Fri, 06 Jul 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
entertainment and education top news 6 july 2018

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'फन्ने खां' का ट्रेलर आज जारी किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया था। नए पोस्टर में अनिल कपूर सुपरस्टार रजनीकांत का मुखौटा लगाए नजर आ रहे हैं तो ऐश के चेहरे के हाव-भाव देखकर ऐसा लगता है कि वो अनिल कपूर के इस लुक से हैरान हैं। यह फिल्म 3 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होगी।



पढ़ें: 'फन्ने खां' का नया पोस्टर जारी, अनिल कपूर के थलाइवा अवतार से हैरान हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

entertainment and education top news 6 july 2018

फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो अभी रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें उनके अपोजिट सारा अली खान हैं। दूसरी ओर रणवीर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। माना जा रहा है इस साल के नवंबर तक वो दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

पढ़ें: बॉलीवुड में आने से पहले चाय लाने का काम करता था ये एक्टर, चंद फिल्मों के बाद बन गया 'बाजीराव'

entertainment and education top news 6 july 2018

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। पहले वीकेंड की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में कुछ गिरावट जरूर देखी गई लेकिन इसका दबदबा अभी भी कायम है। फिल्म ने 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

पढ़ें: कमाई के मामले में रणबीर की 'संजू' निकली सुपरफास्ट, रिलीज के 7वें दिन भी तोड़ा एक और रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and education top news 6 july 2018
UPPSC PCS परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पीसीएस प्री की परीक्षा 19 अगस्त 2018 को आयोजित की जाएगी। पीसीएस की परीक्षा  831 पदों के लिए होगी। जिनमें से 119 पद एसडीएम के हैं।

पढ़ें: UPPSC PCS Exam 2018: आवेदन करने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल
विज्ञापन
entertainment and education top news 6 july 2018
आज इंटरनेशनल किसिंग डे है। किसिंग डे की शुरुआत 2006 में सबसे पहले ब्रिटेन से हुई और अब इसे दुनिया भर में मनाया जाता है। इस मौके पर अपने पार्टनर से प्यार के इजहार के लिए एक किस ही काफी है। 

पढ़ें: International Kissing Day: पार्टनर को किस करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, मजा हो जाएगा किरकिरा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed