फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई के मामले में रणबीर की 'संजू' निकली सुपरफास्ट, रिलीज के 7वें दिन भी तोड़ा एक और रिकॉर्ड

Fri, 06 Jul 2018 08:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 7
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए महज एक हफ्ता हुआ है और यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस जबरदस्त कमाई के साथ ही रणबीर कपूर की यह पहली फिल्म बन गई है जो कि 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई। 

 
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 7
sanju
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो रणबीर की 'संजू' के कलेक्शन में रिलीज से अब तक भारी गिरावट दर्ज की गई। इस फिल्म के रिलीज से तीन दिन का कलेक्शन का आंकड़ा 35 करोड़ रहा था तो वहीं वीक डेज में गिरकर 18 करोड़ के आसपास रहा। 
 
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 7
sanju
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक रणबीर की फिल्म 'संजू' के सातंवें दिन का आंकड़ा 200 करोड़ पार कर गया है। 'संजू' फिल्म ने शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। यानी कि कुल मिलाकर यह फिल्म अब तक 202.51 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 7
sanju
रणवीर कपूर के करियर की यह पहली दो करोड़ी फिल्म है। इससे पहले रणवीर की रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो बर्फी ने 112.15 करोड़, ये जवानी है दीवानी ने 188.57 करोड़, ए दिल है मुश्किल ने 112.48 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में 'संजू' फिल्म रणबीर के करियर की माइलस्टोन फिल्म साबित हुई है।
 

 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 7
sanju
आपको बता दें, इस हफ्ते कोई बड़े बजट की फिल्म रिलीज नहीं हो रही जिसका सीधा फायदा रणबीर की 'संजू' को मिलेगा। इस फिल्म में रणबीर के अलावा जिस एक्टर की जमकर तारीफ हो रही है वह विक्की कौशल हैं। इन दोनों के अलावा संजू में परेश रावल, दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और जिम सरभ मुख्य किरदार में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed