{"_id":"5b3d9e7b4f1c1bba248b4981","slug":"birthday-special-ranveer-singh-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह बॉलीवुड में आने से पहले चाय लाने का करते थे काम, चंद फिल्मों के बाद बन गए 'बाजीराव' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह बॉलीवुड में आने से पहले चाय लाने का करते थे काम, चंद फिल्मों के बाद बन गए 'बाजीराव'
Fri, 06 Jul 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के दौर के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना सरनेम भवनानी हटा दिया। इतना ही नहीं वो अपना नाम भी बदलना चाहते थे क्योंकि उनका नाम रणबीर की तरह साउंड करता है लेकिन बाद में उन्होंने अपना ये फैसला बदल लिया। रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अनिल कपूर के रिश्तेदार लगते हैं क्योंकि रणवीर के पिता और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर आपस में चचेरे भाई बहन हैं।
2 of 6
फिल्मों में आने के लिए रणवीर सिंह को काफी संघर्ष करना पड़ा और इसके लिए उन्हें काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया था कि वो अमेरिका में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने गए थे। पहले रणवीर कंटेंट राइटर बनना चाहते थे लेकिन पहली ही क्लास में उन्होंने फिल्म 'दीवार' का डायलॉग बोला था जिसकी काफी तारीफ हुई थी।
3 of 6
पहली क्लास में ही एक्टिंग की तारीफ से रणवीर सिंह काफी खुश थे और उन्होंने हीरो बनने की ठान ली। जब वो अमेरिका से भारत लौटे तो उन्हें 3 सालों तक स्ट्रगल करना पड़ा। स्ट्रगल के दिनों में रणवीर ने एक एड एजेंसी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया लेकिन वो तो एक्टिंग करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रणवीर ने फिर थिएटर ज्वाइन कर लिया लेकिन यहां पर भी उन्हें बैक स्टेज का ही काम सौंपा गया। जहां उन्हें कई तरह के छोटे-मोटे काम करने पड़ते थे। इस दौरान उन्हें चाय लाना, सीट लगाना, रिहर्सल करवाने का काम करना पड़ता था। थिएटर के साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी काम की तलाश जारी रखी।
विज्ञापन
5 of 6
आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को सबसे पहले ब्रेक दिया। साल 2010 में उनकी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' सुपरहिट रही। इससे पहले भी रणवीर को तीन फिल्मों के ऑफर मिल चुके थे लेकिन उन्होंने वो ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।