'कॉफी विद करण' का टीजर रिलीज
करण जौहर से लेकर 'कैप्टन मार्वल' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' में नाराज हुए श्रीसंत
'बिग बॉस' शुरू होते ही घर के अंदर धमाल मचना भी शुरू हो गया है। शो के दूसरे दिन ही घरवालों में फूट पड़ती नजर आ रही है। पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत घर में मजाक के बाद नाराज होते नजर आए हालांकि घर के सभी सदस्य उन्हें मनाने की कोशिश में लगे रहे और वो सबको नजरअंदाज करते रहे। श्रीसंत का कहना था कि वो सभी से सीनियर हैं तो उन्हें इज्जत मिलनी चाहिए।
पढ़ें: Bigg Boss 12: श्रीसंत का मजाक पड़ा भारी, टास्क के साथ लक्जरी बजट हुआ रद्द
हाल में अपनी बायोपिक को लेकर चर्चा में आईं सनी लियोन अब एक बार फिर से खबरों में हैं। दरअसल, सनी लियोन का दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम का पुतला लगाया गया है। इस दौरान सनी लियोन ने संग्रहालय में लगे अपने पुतले के साथ पोज भी दिया।
पढ़ेंं: मैडम तुसाद में चलेगा सनी लियोन का जादू, असली-नकली का पहचान कर पाना है मुश्किल
अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म नमस्ते लंदन का दूसरा गाना 'भरे, बाजार बेबी...' रिलीज हो गया है। इस गाने को बादशाह ने गाया है। जबकि इसके बोल मास्टर राकेश ने लिखे हैं तो वहीं ऋषि रिच ने कम्पोज किया है। आपको बता दें की इस फिल्म की शूटिंग यूपी की 6 अलग-अलग जगहों और लंदन में शूट की गई है।
पढ़ें: अभिनेता अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म नमस्ते लंदन का दूसरा गाना रिलीज
'कैप्टन मार्वल' फिल्म की चर्चा लंबे समय से चलती आ रही थी। अब इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। 'एवेंजर्स- इन्फिनिटी वॉर' में मार्वल के कई हीरो मारे गए और ऐसा माना जाता है कि इन हीरोज को वापस लाने का काम अब कैप्टन मार्वल नाम की सुपरहीरोइन के हाथ में है। यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होनी है।
पढ़ें: 'कैप्टन मार्वल' का ट्रेलर रिलीज, पहली सुपरहीरोइन को किया गया लॉन्च