'बिग बॉस' से लेकर कृष्णा कपूर तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फराह पर फूटा तनुश्री का गुस्सा
फिल्म इंडस्ट्री में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर भूचाल सा ला दिया है। एक ओर जहां बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने तनुश्री का समर्थन किया है तो वहीं फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने नाना पाटेकर संग एक फोटो शेयर की। बस फिर क्या था इसके बाद तनुश्री दत्ता ने करारा जवाब दिया है।
पढ़ें: नाना पाटेकर संग फोटो शेयर करना फराह खान को पड़ा महंगा, तनुश्री का आया ये करारा जवाब
एक्ट्रेस अलीशा खान ने अपने एक्स हसबैंड फिल्म प्रोड्यूसर लव कपूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अलीशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल बाद भी लव उनको ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। अलीशा ने बताया कि पहले उसने नशीला पदार्थ खिलाकर वीडियो बना लिया था। अब इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उन्हें परेशान कर रहा है।
पढ़ें: 2 साल बाद फिर अलीशा खान ने पूर्व पति पर लगाए आरोप, बोलीं- अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल
गुपचुप शादी के बाद अब नेहा धूपिया और अंगद बेदी जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। नेहा धूपिया के लिए बेबी शावर फंक्शन रखा गया था जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इस मौके पर नेहा किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी थी।
पढ़ें: नेहा धूपिया के बेबी शावर में गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचे अरबाज खान, जल्द कर सकते हैं शादी
राजकुमार राव को मिली ये बड़ी फिल्म
एक के बाद एक हिट दे रहे एक्टर राजकुमार राव पर फिल्ममेकर का भरोसा बढ़ता जा रहा है। उनकी गिनती आज के लीडिंग एक्टर्स में की जाने लगी है। खबरों के मुताबिक राजकुमार राव को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म दोस्ताना के सीक्वल के लिए फाइनल कर लिया गया है। करण जौहर पिछले काफी समय से 'दोस्ताना' के सीक्वल पर काम कर रहे हेैं। फिल्म का निर्देशन इस बार कॉलिन डी कुन्हा करेंगे। जबकि पहले पार्ट का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था।
पढ़ें: 'स्त्री' की सक्सेस के बाद राजकुमार राव के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म, सीक्वल में आएंगे नजर