'पटाखा' से लेकर 'बिग बॉस' तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री ने अक्षय कुमार पर उठाए सवाल
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने खुलकर तनुश्री का खुलकर सपोर्ट किया है। इनमें से एक टि्वंकल खन्ना भी हैं लेकिन तनुश्री ने अक्षय कुमार पर ही सवाल उठा दिए। एक इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा कि 'सपोर्ट के लिए शुक्रिया, लेकिन आपके पति (अक्षय कुमार) का क्या है। वे अभी भी नाना पाटेकर के साथ शूटिंग कर रहे हैं। इस बारे में क्या कहेंगी?'
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-स्वरा भास्कर के बाद तनुश्री के पक्ष में उतरीं ट्विंकल खन्ना, बताई पूरी सच्चाई
'बिग बॉस' के घर में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और तबू वीकेंड का वार में एंट्री लेंगे। आयुष्मान घरवालों से पूछेंगे कि कौन घर में 'अंधाधुन' खेल रहा है। ऐसे में अनूप और जसलीन का नाम सामने आएगा। बता दें कि आयुष्मान की फिल्म 'अंधाधुन' अगले महीने अक्टूबर में रिलीज होने जा रही है इसमें उनके साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे और तबू नजर आएंगी।
पढ़ें: बिग बॉस LIVE : घर में पहुंचे एक्टर आयुष्मान खुराना, बोले- अनूप-जसलीन खेल रहे हैं 'अंधाधुन'
बॉलीवुड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे की चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' सीजन 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों इसका टीजर रिलीज किया गया था जिसके काफी पसंद किया गया था। खबरों की मानें तो 'सेक्रेड गेम्स' सीजन 2 के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान ने अपनी फीस बढ़ा दी है।
पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स' की सफलता के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान ने बढ़ाई फीस
महमूद का जन्मदिन आज
महमूद हिंदी सिनेमा के इकलौते ऐसे कॉमेडी एक्टर थे जिनका कद हीरो से भी ऊपर होता था। महमूद हमेशा से अपनी जिंदादिल अंदाज के लिए जाने जाते थे। उस दौर में उन्हें फिल्म के हीरो से ज्यादा फीस दी जाती थी। यही नहीं फिल्म को हिट कराने के लिए पोस्टर पर महमूद का फोटो लगाना बेहद जरूरी होता था। सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले महमूद को जब भी मौका मिलता किसी की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते थे।
पढ़ें: महमूद से प्यार कर पछताई थीं ये एक्ट्रेस, अफेयर के चलते 3 साल तक नहीं मिला था कोई काम