फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' ने सान्या का फुस्स किया 'पटाखा', पहले दिन ही कलेक्शन में दे दी मात

Sat, 29 Sep 2018 08:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Anushka Sharma Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 1
Sui Dhaaga and Pataakha

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 2 फिल्में रिलीज हुई हैं। यह दोनों फिल्में 'सुई धागा' और 'पटाखा' हैं। इन दोनों ही फिल्मों में दिग्गज एक्टर्स हैं ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों की कड़ी टक्कर की उम्मीद लगाई जा रही थी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन ही 'पटाखा' के ऊपर वरुण की 'सुई धागा' भारी पड़ गई। इन दोनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें 'सुई धागा' 'पटाखा' पर पहले दिन से ही बढ़त बनाए हुए है।



 

Varun Dhawan Anushka Sharma Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 1
Sui Dhaaga and Pataakha new pic

'सुई धागा' फिल्म पति-पत्नी के सफर की कहानी है कि कैसे दोनों मिलकर अपना बिजनेस शुरू करते हैं। वहीं 'पटाखा' फिल्म दो बहनों की कहानी है जिसमें दोनों एक दूसरे से अलग होना चाहती हैं लेकिन किस्मत उन्हें फिर से मिला देती है। फिल्म समीक्षक सुमित कादल के ट्वीट के मुताबिक 'सुई धागा' फिल्म की ऑक्यूपेसी सिनेमाघरों में करीब 30 फीसदी देखी गई। वहीं 'पटाखा' की ओपनिंग इस फिल्म के मुकाबले खराब रही।
 




 

Varun Dhawan Anushka Sharma Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 1
Sui Dhaaga new

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फिल्म समीक्षक गिरीश जौहर ने 'सुई धागा' फिल्म के पहले दिन करीब 10 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाने का अनुमान लगाया है। वहीं 'पटाखा' फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ से डेढ़ करोड़ तक का अनुमान लगाया है। इन दोनों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि पहले दिन से ही 'सुई धागा' के सामने 'पटाखा' फीकी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Anushka Sharma Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 1
Pataakha film new
'सुई धागा' फिल्म की अपेक्षा 'पटाखा' फिल्म का उतना प्रमोशन भी नहीं हुआ है। ऐसे में 'पटाखा' फिल्म की खराब ओपनिंग की वजह यह भी हो सकती है। 'सुई धागा' फिल्म के प्रमोशन में अनुष्का और वरुण ने सभी स्टार्स को सुई में धागा डालने की चुनौती दी थी। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कई दिग्गज एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो भी पोस्ट किया था।
विज्ञापन
Varun Dhawan Anushka Sharma Sui Dhaaga Sanya Malhotra Pataakha film box office collection day 1
Pataakha

'पटाखा' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, सुनील ग्रोवर और विजय राज मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। इन दोनों फिल्मों के पास वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने का सुनहरा मौका है। ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि वीकेंड के बाद इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन में कितना अंतर आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed