फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महमूद से प्यार कर पछताई थीं ये एक्ट्रेस, अफेयर के चलते 3 साल तक नहीं मिला था कोई काम

Sat, 29 Sep 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
mehmood birthday special love story with aruna irani
mehmood
बॉलीवुड में महमूद उन कॉमेडियन में से एक हैं जो उस दौर में एक्टर्स से ज्यादा मशहूर थे। 29 सितंबर 1932 को मुंबई में जन्मे महमूद ना केवल एक बेहतरीन कॉमेडियन थे बल्कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर भी थे। महमूद ने अपने चार दशक के करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया।
mehmood birthday special love story with aruna irani
mehmood

कम ही लोगों को पता है कि फिल्मों में आने से पहले महमूद एक्ट्रेस मीना कुमार के टेनिस कोच थे। इसी दौरान उन्हें मीना कुमारी की बहन मधु से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। जल्द ही महमूद एक बच्चे के पिता बन गए। तब महमूद ने पैसे कमाने के लिए फिल्मों में आने की सोची। महमूद को पैसों की इतनी ज्यादा जरूरत थी कि वो छोटे रोल भी करने के लिए तैयार थे। उन्होंने पहली फिल्म 'सीआईडी' में एक किलर की भूमिका निभाई थी।

mehmood birthday special love story with aruna irani

इसके बाद उन्होंने बिमल रॉय की 'दो बीघा जमीन' और गुरु दत्त की फिल्म 'प्यासा' में भी किरदार निभाए लेकिन ये रोल बहुत छोटे थे। महमूद को सबसे पहले नोटिस किया गया उनकी पहली होम प्रोडक्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में। फिल्म में महमूद के अपोजिट तनूजा थीं। फिल्म इतनी हिट हुई कि महमूद को जॉनी वॉकर का वारिस कहा जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
mehmood birthday special love story with aruna irani
महमूद

महमूद की लोकप्रियता उस दौर में हीरो से ज्यादा थी। फिल्मों के पोस्टर पर उनकी तस्वीर हीरो के साथ होती थी। यही नहीं वो इकलौते ऐसे एक्टर थे जिनकी फीस हीरो से ज्यादा हुआ करती थी। ना केवल थियेटर में बल्कि शूट के वक्त भी जब उनका डायलॉग पूरा हो जाता था तो पूरे सेट पर तालियां बजा करती थीं। महमूद कभी डायलॉग बोलने से पहले रिहर्सल नहीं करते थे।

विज्ञापन
mehmood birthday special love story with aruna irani

महमूद का नाम एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के साथ जोड़ा गया। दोनों ने 'औलाद', 'हमजोली', 'नया जमाना', 'गरम मसाला' और 'दो फूल' में साथ काम किया। महमूद और अरुणा के प्यार के किस्से मीडिया में छाए रहे। एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने अपने और महमूद के रिश्ते का खुलासा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed