{"_id":"60950a118ebc3e80d15188b2","slug":"erica-fernandes-birthday-prerna-sharma-fashionable-looks-and-love-affair-with-parth-samthaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 'कसौटी जिंदगी के' की प्रेरणा का जबरदस्त अंदाज देख हो जाएंगे दीवाने, पार्थ समथान संग जुड़ा था नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: 'कसौटी जिंदगी के' की प्रेरणा का जबरदस्त अंदाज देख हो जाएंगे दीवाने, पार्थ समथान संग जुड़ा था नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 07 May 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एरिका फर्नांडिस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की दुनिया की मशहूर और सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में शुमार एरिका फर्नांडिस आज यानी सात मई को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। एरिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस की भी उनके हर अपडेट पर नजर रहती है। एरिका की क्यूटनेस और हॉटनेस के तो सभी कायल हैं साथ ही वो अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। इस खास मौके पर आपको रूबरू कराते हैं एरिका के कुछ खूबसूरत और बोल्ड अंदाज वाले लुक में कुछ तस्वीरों से...
2 of 5
एरिका फर्नांडिस
- फोटो : instagram
फैंस एरिका की क्यूटनेस पर अपना दिल हार बैठते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल होती हैं। साथ ही फैंस उनके लुक्स कॉपी भी किया करते हैं। मॉडलिंग की दुनिया से ऐक्टिंग में कदम रखने वाली एरिका फर्नांडिस की जर्नी बहुत दिलचस्प है।
3 of 5
एरिका फर्नांडिस
- फोटो : instagram
मुंबई में 7 मई 1993 को पैदा हुईं एरिका ने ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाना सही समझा। साल 2011 में एरिका ने फेमिना मिस महाराष्ट्र में हिस्सा लिया। इसके बाद 2013 में उन्हें उनकी पहली तमिल फिल्म Ainthu Ainthu Ainthu मिल गई। इसके बाद एरिका ने 2014 में कन्नड़, तमिल, तेलुगू की फिल्मों में काम किया। उसी साल उन्होंने एक हिंदी फिल्म 'बबलू हैप्पी है' से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया लेकिन उनकी फिल्म इतना कमाल ना दिखा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एरिका फर्नांडिस
- फोटो : Instagram
उसके बाद एरिका ने वापस टीवी की दुनिया की तरफ रुख किया और साल 2016 में उन्हें सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में डॉ. सोनाक्षी बोस का रोल मिला। सही मायने में यह उनके ऐक्टिंग करियर में सफलता की पहली सीढ़ी थी। इसके बाद साल 2018 में एरिका को 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा शर्मा बासु का रोल मिला। यहां से उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए।
विज्ञापन
5 of 5
पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस
- फोटो : instagram
बता दें कि 'कसौटी जिंदगी के' में उनकी जोड़ी टीवी के मशहूर और चॉकलेट ब्वॉय पार्थ समथान के साथ बनी थी जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला। बात यहां तक आ पहुंची कि दोनों के अफेयर की खबरें तक सामने आने लगीं। हालांकि पार्थ और एरिका ने भले ही अपने रिश्ते का कभी खुलकर खुलासा न किया हो लेकिन दोनों के बीच काफी नजदीकियां थीं। शो के सेट पर दोनों साथ खाना खाते और मस्ती करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।