{"_id":"5bdab984bdec22695e0ff35e","slug":"esha-deol-birthday-special-love-story-with-bharat-takhtani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 की उम्र में ईशा देओल पर दिल हार बैठे थे भरत, एक बार की ऐसी हरकत खुलेआम जड़ दिया था तमाचा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 की उम्र में ईशा देओल पर दिल हार बैठे थे भरत, एक बार की ऐसी हरकत खुलेआम जड़ दिया था तमाचा
Fri, 02 Nov 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Esha Deol
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का बॉलीवुड पर जितना दबदबा रहा उनकी बेटियों का नहीं। हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा ने बॉलीवुड में एंट्री तो बेशक की थी लेकिन एक्टिंग के मामले में वह कोसों दूर रहीं। साल 2004 से 2011 तक ईशा ने महज 23 फिल्में की। इन फिल्मों में कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप। हालांकि इनमें से कोई भी ऐसी इकलौती हिट फिल्म नहीं थी जिसकी सफलता का श्रेय ईशा के नाम गया हो। ईशा देओल ने साल 2012 में शादी कर फिल्मों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। ईशा की लव मैरिज भरत से हुई थी। ईशा देओल का 2 नवंबर को जन्मदिन है। तो चलिए इस मौके पर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
2 of 5
Esha Deol
- फोटो : twitter
ईशा देओल ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी ने 29 जून 2012 को शादी की थी। दोनों की एक साल की बेटी है जिसका नाम राध्या है। हर लड़की चाहती है कि उसकी जिस लड़के से शादी हो वह उसमें उसके पापा की छवि दिखती हो। ईशा के साथ भी ऐसा ही था। ईशा हमेशा से चाहती थीं कि जिस लड़के से उनकी शादी हो वह उनके पापा धर्मेंद्र की तरह हैंडसम हो।
3 of 5
esha deol
- फोटो : twitter
कहा जाता है कि महज 13 साल की उम्र में भरत ईशा देओल पर दिल हार बैठे थे। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। दोनों की मुलाकात तब होती थी जब स्कूल के द्वारा इंटर स्कूल कम्पटीशन होता था। एक इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने बताया कि एक बार भरत ने मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश की थी तो मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। उस वक्त मैंने उससे कहा था तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ पकड़ने की? उस वक्त हम लोग इन-मैच्योर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Esha Deol
- फोटो : twitter
इस इंटरव्यू के दौरान ईशा ने कहा कि उसके बाद मैंने भरत से बातचीत करना बंद कर दिया था। कई साल तक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की। हालांकि भरत की तरफ से ईशा का प्यार कभी भी कम नहीं हुआ। भरत ईशा की छोटी बहन आहना के भी करीबी दोस्त थे। 10 साल तक बातचीत न होने के बाद इन दोनों मुलाकात निगारा फॉल्स पर दोनों मिले।
विज्ञापन
5 of 5
Esha Deol
- फोटो : twitter
उस वक्त भरत ने ईशा से पूछा कि वह उनका हाथ पकड़ सकते हैं? ईशा ने तुरंत हां कर दी। ईशा ने पूरी बात हेमा मालिनी को बताई। भरत हेमा मालिनी से मिलने के बाद धर्मेंद्र से मिले। दोनों ने एक घंटे तक एक दूसरे से अकेले बात की। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। ईशा पांच साल बाद मां बनी हैं। गोद भराई की रस्म में ईशा और भरत ने दोबारा शादी की थी। एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया था, 'मैं फिर से शादी करने जा रही हूं। मैं अपने पति से ही फिर से शादी करूंगी। सिंधी परिवार में ये एक रस्म होती है। इसमें मैं अपने पिता की गोद में बैठूंगी और फिर पति की गोद में।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।