फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बार शादी करने के बाद फिर दुल्हन बनीं ईशा देओल, आखिर माजरा क्या है?

Sat, 21 Jul 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
Esha Deol revealed her bridal look of Bengali short film cakewalk
Esha Deol
ईशा देओल भले ही फिल्मी परदे से दूर हों, मगर भरत तख्तानी से दो-दो बार शादी कर वह चर्चा में बनी रहीं। अब एक बार फिर वह दुल्हन के जोड़े में नजर आई हैं।उन्होंने खुद लोगों से अपना यह लुक शेयर किया है। ईशा की यह तस्वीर उस वक्त सामने आई है जब वब फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं।उनकी शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' लंबे समय से चर्चा में है। आखिरी बार वह हिंदी फिल्म 'किल देम यंग' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। हालांकि, लोगों ने इसमें जरा सी भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। 
Esha Deol revealed her bridal look of Bengali short film cakewalk
इस फिल्म में ईशा देओल शेफ की भूमिका में नजर आएंगी। बीते दिनों ईशा ने इस फिल्म से जुड़े अपने फर्स्ट लुक का खुलासा किया था। जिसमें वह शेफ के लुक में नजर आई थीं जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। उनके फैंस को फिल्म का फर्स्ट लुक इतना पसंद आया थी कि सोशल मीडिया पर वह वायरल हो गया। फैंस के उत्साह को देखते हुए ईशा ने 'केकवॉक' का एक और नया लुक जारी कर दिया है। 
Esha Deol revealed her bridal look of Bengali short film cakewalk
Esha Deol
जी हां ईशा देओल ने 'केकवॉक' का नया लुक अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस नए लुक में वह बंगाली दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। ईशा ने दुल्हन वाला लुक शेयर करते हुए ट्विट में लिखा- 'मेरी बंगाली फिल्म 'केकवॉक' का पहला दुल्हन लुक कल लॉन्च किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अच्छा लगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Deol revealed her bridal look of Bengali short film cakewalk
re
आपको बता दें कि ईशा देओल की 'केकवॉक' का निर्देशन बंगाली डायरेक्टर राम कमल मुखर्जी कर रहे हैं। ईशा की यह फिल्म 22 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म है। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। इस फिल्म से टीवी स्टार तरुण मल्होत्रा और अनिंदिता चटर्जी फिल्मी परदे पर डेब्यू कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed