{"_id":"5dd991868ebc3e54d3465c3f","slug":"esha-deol-talks-about-her-first-compliment-from-dharmendra-after-17-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशा देओल के इस काम से नाराज हो गए थे धर्मेंद्र, 17 साल बाद कही दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एशा देओल के इस काम से नाराज हो गए थे धर्मेंद्र, 17 साल बाद कही दिल की बात
एशा देओल ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना रखी थी लेकिन बीते दिनों एक बार फिर से उन्होंने फिल्मों में कमबैक किया। एमटीवी आईडब्ल्यूएमबीयूजेडजेड डिजिटल अवॉर्ड्स में एशा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। साथ ही राम कमल मुखर्जी की शॉर्ट फिल्म 'केक वॉक' में के लिए उन्हें सोसायटी आइकॉनिक इंडियन अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एशा की इस कामयाबी पर उनके माता और पिता ने उन्हें बधाई। इसके बाद एशा ने अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर एक खुलासा किया।
2 of 5
ईशा देओल
स्पॉटबॉय के मुताबिक, धर्मेंद्र कभी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एशा फिल्म इंडस्ट्री में आएं। हेमा मालिनी की जीवनी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल में, ईशा ने खुलासा किया था जब उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था तो उनके पिता धर्मेंद्र ने उनसे 6 महीने तक बात नहीं की थी। 17 साल बाद धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर कदम रखा और एशा को केकवॉक में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी, तो उन्हें लगा कि यह बेहद खास है।
3 of 5
Esha Deol
- फोटो : Social Media
एशा ने खुलासा करते हुए कहा,'पापा ने पहली बार मेरे काम के लिए मुझे बधाई दी है। उन्होंने आज तक मेरी एक भी फिल्म नहीं देखी है। मुझे लगता है मेरी केकवॉक पहली फिल्म है जिसे पापा ने देखा और पसंद किया। एक बेटी के लिए, उसके पापा की शुभकामनाएं ही सबसे बड़ा अवॉर्ड होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
esha deol and hema malini
एशा आगे कहती हैं, 'मेरी मां ने मुझे सभी प्रयासों में प्रोत्साहित किया है। वह मेरी ऊर्जा का निरंतर बल है और आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके प्यार और मार्गदर्शन के कारण हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Cakewalk
- फोटो : Social Media
बता दें कि केकवॉक को अब तक 11 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं ये फिल्म 26 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में चुनी जा चुकी है। साथ ही ये फिल्म लंदन स्थित बीबीसी स्टूडियोज में आमंत्रित किए जाने वाली पहली फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।