बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का जन्म 28 नवंबर 1985 को हुआ था। इस साल ईशा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा गुप्ता का नाम बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में शामिल होता है। ईशा ने साल 2007 में मिस इंडिया इंरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वो कुछ सालों तक मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय रहीं थीं। साल 2012 से उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू कर दिया था। ईशा के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनकी पांच बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें...
बोल्ड फोटोशूट्स की वजह से चर्चा में रहती हैं ईशा गुप्ता, देखिए उनकी पांच ग्लैमरस तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा करती रहती हैं। ईशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती हैं और उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं।
ईशा गुप्ता का जन्म 28 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। ईशा के पिता एयरफोर्स से सेवानिवृत हैं। उनकी मां एक ग्रहिणी है। ईशा की एक बहन भी है जिसका नाम नेहा गुप्ता है। ईशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सच्होल से ही सम्पन्न की है। उन्होंने मनिपाल इंस्टीयूट ऑफ कम्युनिकेशन से संतक की मानक डिग्री प्राप्त की है।
ईशा ने साल 2012 में फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में ईशा के साथ अभिनेता इमरान हाशमी भी थे। ईशा को महेश भट्ट ने तीन फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट के साथ विशेष फिल्म्स के बैनर तले लॉन्च किया था। महेश भट्ट ने तो ईशा को भारत की एंजेलीना जोली का खिताब भी दे दिया था। हालांकि ईशा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा।
ईशा की प्रमुख फिल्मों में 'जन्नत 2', 'हाउसफुल ', 'राज 3', 'रुस्तम', 'बेबी', 'चक्रव्यूह', 'टोटल धमाल', 'बादशाहो', 'कमांडो 2' शामिल हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, अनुपम खेर जैसे सितारों के साथ काम किया है। लेकिन फिर भी ईशा को सफलता नहीं मिली है।
A post shared by Esha Gupta (@egupta)
पढ़ें: सरोगेसी के जरिए माता- पिता बने ये सितारे, करण जौहर और तुषार कपूर बिन शादी किए बने पिता