कहते हैं कि 'जहां चार बर्तन होते हैं वहां आवाज तो होती ही है', यानी जहां कुछ लोग साथ रहते हैं तो प्यार के साथ ही तकरार भी हो ही जाती है। बॉलीवुड की दुनिया में एक तरफ जहां कई परिवारों का प्यार सभी के लिए मिसाल है तो वहीं कई बार कुछ परिवारों के बीच खटपट भी सामने आती है। आज आपको इस खास रिपोर्ट में ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताते हैं जो अपने पारिवारिक झगड़ों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं।
इन सितारों की पारिवारिक कलह ने बटोरी सुर्खियां, अमीषा पटेल की मां ने तो कर दी थी अभिनेत्री की चप्पल से पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान कुमार सानू
बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू एक उम्दा सिंगर हैं। हालांकि जान सिर्फ प्रोफेशनल कारणों के चलते ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। दरअसल जान कुमार सानू के भी अपने पिता कुमार सानू से संबंध बिलकुल ठीक नहीं हैं और दोनों के कई वाद विवाद सामने आ चुके हैं। खुद जान ने इस बारे में कहा था कि उनको बचपन में पिता ने छोड़ दिया था और उनकी परवरिश मां रीता ने की। वहीं पत्नी और बेटे को छोड़कर कुमार सानू ने दूसरी शादी कर ली थी। याद दिला दें कि हाल ही में जान द्वारा मराठी भाषा के कथित अपमान के बाद कुमार सानू ने उनकी परवरिश पर सवाल उठा दिए थे जिसके बाद जान भड़क गए।
प्रतीक बब्बर
वैसे सिर्फ जान कुमार सानू ही ऐसे कलाकार नहीं है, जिनके पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं रहे, इस लिस्ट में प्रतीक बब्बर का भी नाम शामिल है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन में उनके पिता ने कभी उनका हाल-चाल जानने की भी कोशिश नहीं की। वो हमेशा अपने दूसरे परिवार के साथ बिजी रहे। हालांकि, समय के साथ बाद में परिस्थितियां बदलीं और प्रतीक ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर राज बब्बर से अपने रिश्ते सुधार लिए।
अमीषा पटेल
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल का फिल्मी करियर कुछ खास सफल नहीं रहा। हिट फिल्में देने के बाद भी अमीषा बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाईं। फिल्मों के साथ ही अन्य वजहों के लिए भी अमीषा चर्चा में रहीं। याद दिला दें कि अमीषा अपने परिवार पर उनकी कमाई का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा चुकी हैं, यही नहीं उन्होंने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ के हर्जाने का मुकदमा भी दायर कर दिया था।
इसके अलावा विक्रम भट्ट से नाम जुड़ने के बाद ये विवाद और गहरा गया था। अमीषा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे मम्मी-पापा नहीं चाहते थे कि मैं विक्रम से मिलूं या फिर उससे शादी करूं। वो चाहते थे कि मेरी शादी किसी पैसे वाले आदमी से हो। जब मैंने उनसे अपने पैसों के बारे में पूछा तो वो मुझसे झगड़ने लगे। इतना ही नहीं, एक बार उन्होंने मुझे सुबह 4 बजे विक्रम के साथ देख लिया तो मां ने मेरी चप्पल से पिटाई कर दी थी। इसके बाद अक्सर वे मेरी पिटाई करने लगी थी। रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर मैंने घर छोड़ दिया।'
कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अभिषेक के उनके मामा गोविंदा के साथ रिश्ते कैसे हैं, ये बात तो जगजाहिर है। याद दिला दें कि हाल ही में जब गोविंदा, कपिल शर्मा के शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थे तो उस एपिसोड का हिस्सा कृष्णा नहीं बने थे। कहा जाता है कि गोविंदा- कृष्णा के रिश्तों में खटास की वजह कश्मीरा शाह का एक सोशल मीडिया पोस्ट था, जिसमें उन्होंने एक स्टार को पैसों के लिए नाचने वाला करार दिया था जिसे गोविंदा से जोड़ा गया क्योंकि उसी दौरान वह एक शादी में परफॉर्म कर लौटे थे। इसके बाद ही दोनों के रिश्तों की खाई बढ़ती चली गई।