फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा गुप्ता की दो पीआर टीमों में छिड़ी जंग, बिना इंटरव्यू के ही लौटे दर्जन भर पत्रकार

Sun, 30 Jun 2019 07:57 PM IST
anand anand अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 30 Jun 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Esha Gupta not reached her upcoming film one day justice delivered promotion
Esha Gupta - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा में कभी बिंदास अभिनेत्रियों परवीन बाबी और जीनत अमान के बराबर मानी गईं पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल ईशा गुप्ता का करियर उनके अपने करीबी ही दांव पर लगा चुके हैं। दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म बादशाहो में वाहवाही पाने वाली ईशा इस साल टोटल धमाल में एक छोटे से रोल में दिखीं लेकिन अब उनके पास फिलहाल बड़े बैनर की कोई फिल्म नहीं है। जो छोटी सी फिल्म वन डे जस्टिस डिलीवर्ड उनके पास है, उसके बारे में बात करने के लिए उनकी टीम ने शनिवार को इतना नाटक किया कि आधे पत्रकार ईशा से बिना बात किए ही लौट गए। 
Esha Gupta not reached her upcoming film one day justice delivered promotion
Esha Gupta - फोटो : file photo
सात साल पहले फिल्म जन्नत 2 से अपने करियर को शुरू करने वाली अदाकारा ईशा गुप्ता को हिंदी सिनेमा में आज तक वह मुकाम हासिल नहीं हुआ जिसकी हर कलाकार की तमन्ना होती है। फेमिना मिस इंडिया के 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशल का खिताब जीत चुकी ईशा गुप्ता को आज भी अपनी अगली फिल्म ढूंढने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। आमतौर पर आइटम नंबर्स तक ही सिमट चुकीं ईशा अब तक एक दर्जन हिन्दी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कुछ तमिल और तेलुगू फिल्में भी की हैं पर ईशा अपने साथ या आसपास करियर शुरू करने वाली अभिनेत्रियों से हमेशा पीछे ही रहीं। 
Esha Gupta not reached her upcoming film one day justice delivered promotion
ईशा गुप्ता - फोटो : file photo
वजह है उनकी पीआर टीम और मैनजेमेंट टीम का रवैया। उनके साथ की यामी गौतम, इलियाना डिक्रूज़, डायना पेंटी, परिणिती चोपड़ा और हुमा कुरैशी उनसे मीलों आगे निकल चुकी हैं। ताजा वाकया है उनकी आने वाली फिल्म वन डे जस्टिस डिलीवर्ड के प्रमोशन का। शनिवार को मुंबई में ईशा गुप्ता को मीडिया से मिलना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Gupta not reached her upcoming film one day justice delivered promotion
ईशा गुप्ता - फोटो : file photo
तमाम पत्रकार मौके पर पहुंचे तो वहां एक साथ दो पीआर टीम इंटरव्यू के टाइम तय करते नजर आईं। एक टीम के न्यौते पर पहुंचे पत्रकारों को दूसरी पीआर टीम चकमा दे देती तो दूसरी टीम के बताए वक्त पर पहुंचे पत्रकारों को पहली टीम ने ईशा गुप्ता से मिलने नहीं दिया। रायता इतना फैला कि वहां पहुंचे तमाम पत्रकार घंटों इंतजार के बाद बिना ईशा गुप्ता से मिले ही वापस लौट गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed