ईशा गुप्ता का पलटवार, सलमान शर्ट उतारकर नाचे तो दिक्कत क्यों नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मैं रहूं या न रहूं और अब गेट डर्टी? कोई खास वजह इस म्यूजिक वीडियो में नजर आने की?
नहीं, ये म्यूजिक वीडियो बनाने के पीछे कोई कारण नहीं है और ना ही किसी को कुछ सिखाना या बताना चाहते हैं इसके जरिए। बस हम एक बेहतरीन गाना बनाना चाहते थे। यह क्लबों में चलने वाला पार्टी सॉन्ग है। जहां तक मेरी बात है तो मैं तो बस यही चाहती थी कि मैं अच्छे से नाचूं, सुंदर दिखूं, लोग इसे देखें और ये गाना वायरल हो जाए।
गाना कोई भी गाए पर परदे पर सुंदर लड़की ही दिखनी चाहिए। ये महिलाओं का विषयीकरण नहीं है? क्या कहना चाहेंगी आप हिंदी सिनेमा और म्यूजिक वीडियोज में महिलाओं को इस तरह पेश किए जाने पर?
मैं म्यूजिक वीडियो पर बात करने बैठी हूं। और, म्यूजिक वीडियो तो ऐेसे ही बनते हैं। अगर सलमान खान अपनी शर्ट उतारकर नाचे तब तो लोग कुछ नहीं कहते। मैं नाचूं तो क्या दिक्कत है?
अच्छा बड़े परदे पर काफी दिनों से नहीं दिखीं आप?
हां, मैं अपनी कुछ फिल्मों का शूटिंग में बिज़ी थी। ये फिल्म जल्दी ही आपको नजर आएंगी।
आने वाली कौन कौनसी फिल्में हैं आपकी?
मैंने काफी फिल्मों में हाल ही में काम किया है। पलटन तो रिलीज हो ही चुकी है। इसके बाद एक ईरानी फिल्म में काम किया है। इसके बाद टोटल धमाल आएगी। अनुपम खेर सर के साथ वन डे में भी काम किया हैऔर हाल ही में रिलीज़ हुई एक साउथ की फिल्म में मैने एक स्पेशल अपीयरंस भी दी है।