सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रजनीकांत के फैंस का ऐसा जुनून है कि चेन्नई में ये फिल्म हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। तो चलिए आपको ऐसे 5 कारण बताते हैं जिसकी वजह से आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
'काला' को ना देखने की भूल बिल्कुल मत करना, इन 5 कारणों से बनेगी ब्लॉकबस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत ही वजह काफी
रजनीकांत के फैंस के लिए केवल रजनीकांत ही फिल्म देखने के लिए सबसे बड़ी वजह होते हैं। चाहे रजनीकांत का एक्शन हो या स्टाइल, उनका किसी भी एक्टर से कोई मुकाबला नहीं है। तभी तो जब 'काला' रिलीज हुई तो उनके फैंस सुबह 4 बजे से ही सिनेमाघरों के बाहर पहुंच गए थे।
स्टोरी करेगी कनेक्ट
मुंबई के धारावी के इर्द गिर्द फिल्म की पूरी कहानी रची गई है। जिसमें रजनीकांत ने काला करिकलन नाम के शख्स का किरदार निभाया है जिसकी मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिल सकता है। फिल्म के राइटर ने गरीबों के जमीन पर हक को आधार बनाकर कहानी रची है।
नाना पाटेकर की दमदार एक्टिंग
वैसे तो फिल्म में मुख्यत: रजनीकांत ही छाए हैं लेकिन विलेन के रोल में नाना पाटेकर का रोल भी जबरदस्त है। नाना की एंट्री इंटरवेल के बाद है। फिल्म में एक सीन देखते ही बनता है जिसमें नाना और रजनी आमने-सामने होते हैं।
रजनी का स्वैग
रजनीकांत के चश्मा पहनने का तरीका, लूंगी स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी ऐसी हैं जिन्हें देखकर आप भी सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे। अमीर-गरीब के बीच के फासले के बीच जिस तरह रजनीकांत उभरकर आते हैं उससे आप जरूर कनेक्ट कर पाएंगे।

कमेंट
कमेंट X