{"_id":"5b866ab342c792466c101495","slug":"everything-you-should-know-about-sanjay-dutt-and-alia-bhatt-starrer-sadak-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सड़क 2' में आलिया के किरदार को लेकर संजय दत्त का खुलासा, 27 साल बाद फिर होगी वहीं से शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सड़क 2' में आलिया के किरदार को लेकर संजय दत्त का खुलासा, 27 साल बाद फिर होगी वहीं से शुरुआत
Wed, 29 Aug 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सड़क 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कई दिनों से महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को लेकर बाजार गरम है। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सड़क 2 अगले साल 15 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को भी कास्ट किया गया है। इस बीच फिल्म के एक्टर संजय दत्त ने फिल्म में आलिया के किरदार से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं।
2 of 5
pooja bhatt and sanjay dutt
संजय दत्त ने सड़क 2 फिल्म के बारे में कुछ खास बातें बताई हैं। संजय दत्त ने कहा- 'सड़क 2' बहुत ही इमोशनल फिल्म होगी। 'सड़क' सीक्वल के बारे में संजय दत्त ने बताया कि इसकी कहानी ऑरिजनल फिल्म की कहानी के कई साल बाद से शुरू होगी। सड़क फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है।
3 of 5
sadak
लेकिन सड़क 2 में मुख्य किरदार अब एक लड़की है (आलिया भट्ट) जो एक ड्रग एडिक्ट (संजय दत्त) को जिंदा रहने में मदद करेगी। इससे पहले पूजा भट्ट बता चुकी हैं कि फिल्म में डिप्रेशन के मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट तैयार पर काम चल रहा है। इससे पहले पूजा भट्ट ने फिल्म पर बात करते हुए बताया था- 'सड़क' के रीमेक का आइडिया संजय दत्त ने ही दिया था। उन्होंने ने ही इस फिल्म की अगली कड़ी बनाने की पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sadak
बता दें 27 साल पहले 20 दिसंबर 1991 को संजय दत्त और पूजा दत्त की फिल्म 'सड़क' रिलीज हुई थी। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है। सड़क 2 के लिए कहा जा रहा है कि पूजा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसका निर्देशन भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sadak
मानव तस्करी और वेश्यावृति के इर्द गिर्द बुनी यह लव स्टोरी को उस साल की दूसरी बड़ी हिट फिल्म थी और फिल्म के विलेन सदाशिव अमरापुरकर को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर भी हासिल हुआ था। इस फिल्म के गाने भी हिट हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।