{"_id":"5a3386ac4f1c1b4c528b9930","slug":"ex-boyfriend-ranveer-singh-and-deepika-padukone-gift-for-anushka-sharma-and-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का के Ex Boyfriend ने भुलाए पुराने गिले शिकवे, किया कुछ ऐसा होने लगी चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का के Ex Boyfriend ने भुलाए पुराने गिले शिकवे, किया कुछ ऐसा होने लगी चर्चा
Fri, 15 Dec 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इटली में शादी के बाद विराट और अनुष्का अब हनीमून के लिए रोम पहुंच चुके हैं। साथ ही अनुष्का-विराट का पूरा परिवार इटली से वापस आ गया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोमवार को एक प्राइवेट लेकिन लग्जरी सेरेमनी के साथ इटली में शादी की थी। जिसके बाद दोनों को बधाई संदेश देने का तांता लग गया। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज हो या क्रिकेटर सभी ने दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी।
इन सबके बीच अनुष्का के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कोई बधाई संदेश नहीं दिया जिसकी चर्चा हो रही थी। गौरतलब है कि अनुष्का और दीपिका की नाराजगी की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है रणवीर सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने पुराने गिलेशिकवे भुला दिए।
3 of 5
Deepika Ranveer
जी हां, स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के मुताबिक दोनों ने अनुष्का और विराट के लिए रंग बिरंगे फूलों का गुलदस्ता और सुंदर सा कार्ड भिजवाया है, जिस पर रणवीर और दीपिका दोनों ने साइन किए और बधाई संदेश लिखे। विराट और अनुष्का फिलहाल इटली के शहर रोम में हनीमून मना रहे हैं। ऐसे में रणवीर और दीपिका ने फूलों का गुलदस्ता विराट के मुंबई स्थित घर में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का विराट
इससे पहले रणवीर सिंह ने अनुष्का-विराट की शादी की हर फोटो लाइक तो की लेकिन दोनों को कोई बधाई नहीं दिया था। अनुष्का को बधाई ने देने वालों की लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी शामिल थी। जिनकी तरफ से कोई शुभकामना संदेश नहीं आया।
विज्ञापन
5 of 5
विराट अनुष्का
वहीं आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों के अलग-अलग रिसेप्शन होंगे। 21 दिसंबर 2017 को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जबकि 26 दिसंबर 2017 को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।